Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

क्षेत्र के विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध हूं- विधायक पटेल
13, Jan 2023 3 years ago

image

55 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन

माही की गूंज, अलीराजपुर।

          क्षेत्र का समुचित विकास हो इसके लिए मैं प्रयत्नशील हूं, विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव, फलिया-फलिया में पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रतिबद्ध हूं। मेरा प्रयास रहता है कि, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों मे कोई कमी नहीं आए।जिससे ग्रामीणजनों को इसका लाभ मिलता रहे। विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज और विकास के लिए भोपाल स्तर तक की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उक्त बातें विधायक मुकेश पटेल ने मनरेगा अंतर्गत अलीराजपुर  विधानसभा क्षेत्र के मोरियागांव पंचायत मे 55 लाख रुपए की लागत से निर्मित पुलिया निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही।

ग्रामीणों का किया सम्मान

        इस अवसर पर विधायक पटेल ने ग्रामीणजनों का हार फूल मालाओं से स्वागत कर उनका सम्मान किया।  विधायक पटेल ने पूजा-अर्चना कर ग्राम के बुजुर्ग एवं युवाओं से गेती चलवाई। उक्त पुलिया निर्माण होने से ग्रामीणजनों में हर्ष की लहर देखने को मिली और उन्होंने विधायक पटेल का आभार माना। इस दौरान विधायक पटेल ने उपस्थित ग्रामीणजनों से अपने बच्चों को शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, गांवों में बिजली, सड़क, पानी आदि समस्याओ के लिए उनका दरवाजा ग्रामीणों के लिए 24 घंटे खुला है। इस अवसर पर मोरियागांव पंचायत सरपंच लखन भाई, फलियामऊ सरपंच रघु भाई, चांदपुर सरपंच राजू भाई, कांग्रेसी नेता दौलत बोकड़िया, मंगला, जेनटा, किनछा, जुवानसिंह, किशन, हरसिंह, रतनसिंह, हिरला सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |