Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले पर हुए पथराव की कांग्रेस ने कड़े शब्दों में की निंदा
08, Oct 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर

    उपचुनावी संग्राम में गत बुधवार को अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में हजारों की तादाद में उमड़े हुजुम देखकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता बोखला कर गुंडागर्दी पर उतर आए है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव किया है, जो घोर निदनीय है। कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। इस तरह की घटना के विरोधस्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़को पर उतरकर आंदोलन करेंगी। 

उपचुनाव में जनता देंगी करारा जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, विधायकद्वय सुश्री कलावती भूरिया एवं मुकेश पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की भाजपा के नेतागणों ने संविधान की धज्जियां लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर विकास कर रही। भाजपा ने छल कपट करके पहले तो कांग्रेस की सरकार को  गिरा दी, अब भाजपाई प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस की एकतरफा चलती लहर को देखकर बोखला कर गुंडागर्दी पर उतर आई है। उपचुनाव में सरकारी तंत्र को हथियार बनाकर कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराना पथराव कर गुंडागर्दी कर लोकतंत्र को और कितना कूचलोगे। प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाकर करारा जवाब देगी, उपचुनाव में उनकी हर हरकत का हिसाब जनता लेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले पर हुवे पथराव को लेकर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, नपाध्यक्ष सेना पटेल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल, वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र जेन, सैय्यद मम्मा मियां, शोभना ओंकार, कैलाश चौहान, कमरू अजनार, मदन डावर, मोहन भाई, पारसिंह बारिया, भुरू अजनार, मोहन भाई, ऊषान गरासिया, बिहारीलाल डावर, जहीर मुगल, खुर्शीद दिवान, हाजी सिराजुद्दीन पठान, राजेश चौधरी, सानी मकरानी, रेमड़सिंह बाबा, सुरेश परिहार, युवा नेता सोनू वर्मा, तरुण मंडलोई आदि कांग्रेस नेताओं ओर कार्यकर्ताओ ने कड़े शब्दों में निंदा की है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |