Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

एक सप्ताह पूर्व मिली थी अज्ञात महिला की लाश के अंधे कत्ल का हुआ खुलासा
25, Jun 2021 5 years ago

image

युवक ने महिला के साथ की थी जबरजस्ती, विरोध किया तो उतार दिया मौत के घाट

माही की गूंज, रतलाम

    जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश नगर पुलिया के पास एक सप्ताह पूर्व मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार महिला की गला घोटकर हत्या की गई और बाद में शव को रतलाम शहर लाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। शुक्रवार को एसपी गौरव तिवारी ने नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

    एसपी ने बताया कि, एक सप्ताह पूर्व 19 जून को सूचनाकर्ता छोटुलाल पिता मंगला (50) निवासी रावदिया ने सूचना दी कि, घटना वाले दिन दोपहर में वह अपने गांव से बिलपांक तरफ आ रहा था कि महु-नीमच रोड, प्रकाशनगर पुलिया के आगे लोगो की भीड एकत्रित थी। उसने जाकर देखा तो एक महिला की लाश जमीन पर काले लाल रंग की साडी से ढकी हुई थी। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायमी कर अज्ञात मृतिका का पीएम डाक्टरो के पैनल से कराया, जिसमें डॉ. एसएन हुसैनी तथा डॉ. प्रियल जैन द्वारा मृतिका के दाहिने हाथ की चमड़ी काटकर नाम निकाला गया। जिसमें अज्ञात मृतिका के दाहिने हाथ पर महिला का नाम गुदा होना बताया तथा मृत्यु का कारण गला दबाने से होना पाया। प्रथम दृष्टया अपराध हत्या का पाया जाने से थाना बिलपांक पर धारा 302, 201 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

पुलिस अधीक्षक ने किया जांच के लिए दल गठित, मिली सफलता

    घटना मे मृतिका अज्ञात होने व घटना के संबंध मे कोई सुराग नहीं होने से प्रकरण को चुनौती के रूप मे देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम गौरव तिवारी द्वारा टीम का गठन किया व अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु 10 हजार रूपए के ईनाम की घोषणा की गई।

    एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि, मृतिका के नाम केे आधार पर उसकी तलाश आस-पास के जिले उज्जैन, मन्दसौर, नीमच, धार, झाबुआ, देवास, इन्दौर तथा रतलाम के सभी थानो में गुमशुदा महिलाओ की तलाश सीसीटीएनएस साफ्टवेयर व एमपी ईकॉप मोबाईल ऐप के माध्यम से 17 जून से 19 जून तक की तलाश की गई। जिसमें करीबन 50 गुमशुदगी सर्च की गई तथा 200 से अधिक व्यक्तियो से सोशल मिडिया के माध्यम से बातचीत की गई। थाना राऊ जिला इन्दौर में गुम इन्सान क्रमांक 40/21 की गुमशुदा का चेहरा मिलान होने से सूचनाकर्ता से चर्चा की गई तथा पुलिस टीम भेजकर मृतिका  के परिजनो को फोटो व शव से बरामद गहने तथा कपड़ो के फोटो दिखाए। जिससे मृतिका की पहचान हुई। मृतिका के परिजनो एवं चश्मदीद साक्षी द्वारा मृतिका को आयशर वाहन के ड्रायवर सुरेश पिता बंशीलाल निवासी राऊ के साथ 17 जून को शाम साढ़े 7 बजे वाहन में बैठाकर ले जाते हुए देखा जाना ज्ञात हुआ। आरोपी सुरेश एवं वाहन की पतारसी टोल नाका चिकलिया व टोल नाका बोराली से जानकारी एकत्रित करते आयशर का आना-जाना पाया गया तथा मृतिका व आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम का साक्ष्य संकलित किया गया।

जबरजस्ती का महिला ने किया था विरोध, उतार दिया मौत के घाट

    पुलिस के अनुसार 25 जून को आरोपी सुरेश पिता बंशीलाल निवासी राऊ थाना इन्दौर को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि, 17 जून को शाम करीबन 7 बजे मृतिका और उसने श्रमिक कॉलोनी शमशान घाट के पास पुरानी कलाली पर शराब पी थी तथा मृतिका को उसकी आयशर में बैठाकर रतलाम तरफ आ रहा था। इन्दौर-देपालपुर रोड पर बरसात होने से आरोपी का वाहन फंस गया।रात्रि का समय होने से आरोपी और महिला दोनो वाहन में अकेले थे। तभी आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की तो महिला चिल्लाने लगी और विरोध करने पर आरोपी ने हाथ से गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी महिला की लाश को लेकर इधर-उधर फेंकने के लिए जगह देखता रहा। 18 जून की रात्रि में आरोपी महू-नीमच हाईवे रोड हनुमान पुलिया के पास लाश को वाहन से उतारकर रोड़ के पास नीचे खड्डे में डालकर उसके ऊपर साड़ी से ढककर उसके चप्पल व ब्लाउज वहीं पर फेंककर अपना वाहन लेकर चला गया था। पुलिस सुरेश पिता बंशीलाल निवासी थाना राऊ जिला इन्दौर को गिरफ्तार कर विवेचना कर रही है। आरोपी के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |