Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

विकास संकल्प यात्रा का किया भव्य स्वागत, शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई
11, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

          केंद्र तथा राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने तथा पात्रताधारी परिवारों को उनका अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर भी विकास संकल्प योजनाएं निकाली जा रही है। आज 11 जनवरी 2024 को आम्बुआ व भोरदु में आयोजन संपन्न हुआ।

         अनुसार शासन के निर्देश अनुसार आम्बुआ में विकास संकल्प यात्रा का शिविर पंचायत प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास कृषि विभाग, उघानिकी विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सालय विभाग, पी एच ई पशुपालन राजस्व विभाग, सहकारीता विभाग, उज्जवला गैस, पंचायत विभाग आदि अनेक विभागों ने स्टाल लगाकर समस्या को सुना तथा आवेदन प्राप्त किए। पत्रकार संघ आम्बुआ की ओर से स्वास्थ्य विभाग तथा पी एच ई एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित आवेदन दिए गए कार्यक्रम में समस्त विभागों ने विभाग अनुसार कार्य तथा विभाग से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

         पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदर सिंह चौहान ने केंद्र तथा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की कार्यक्रम के पूर्व मां भारती के चित्र पर पुष्पमाला तथा दीप जलाकर अतिथियों द्वारा शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी तपीश पांडे, तहसीलदार हर्षल बेहरानी, मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत , सरपंच रमेश रावत , उप सरपंच थान सिंह भयड़िया, अंतर सिंह रावत भरत महेश्वरी, बी ई ओ नरेंद्र भारद्वाज, तथा इंदर सिंह मौर्य पंचायत समन्वयक तथा महिला बाल विकास अधिकारी पंच तथा पत्रकार आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य लोंगसिह भयड़िया तथा आभार पंचायत सचिव नवल सिंह डुडवे ने माना। यह कार्यक्रम पंचायत भोरदु में भी संपन्न किया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |