Tuesday, 29 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

शेरसिंह बघेल का आकास एवं अजाक्स संगठन ने किया स्वागत
24, Jun 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, जोबट।

         आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन अजाक्स एवं जयस संगठन के पदाधिकारियों ने जोबट पुलिस थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ नवीन थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल का मीठा मुह कराकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) के जिला उपाध्यक्ष लालसिंह डावर ने जोबट क्षेत्र के परिवेश के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया गया और साथ ही बघेल साहब से निवेदन किया गया हैं कि, छोटे-छोटे वाद विवाद के घरेलू मामले में भी अक्सर लोग थाने पहुंच जाते है। सीधे एफ़आईआर दर्ज करने की मांग करते है। बाद में कोर्ट कचहरी के चक्कर मे लाखों रुपये दोनो पक्षों के बर्बाद होते हैं। ऐसे मामलों को पैसा एक्ट के तहत गठित विवाद निवारण समिति के माध्यम से निराकरण करने के लिए निवेदन किया गया है। पुलिस थाना क्षेत्र के गांवों में समज़ाइस दी जाकर प्राथमिकता के आधार पर गांव के विवाद को गाँव में ही निपटारा किये जाने की समज़ाइस देने पर चर्चा की गई है। 

         जिस पर थाना प्रभारी बघेल ने कहा कि, हम हर परिस्थितियों को समझते है व सुनते भी हैं और अधिकतर वाद विवाद वाले प्रकरण शराब पीने की वजह से होते है। जितने भी केस होते हैं वह 15, 20, 25 वर्ष की उम्र के युवकों के द्वारा ही अधिक किये जाते है तथा जो शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने के कारण अधिकतर नवजवान अपनी जान तक गंवा देते है। उन्हें भी समज़ाइस देने की आवश्यकता बताया है। आकास, अजाक्स एवं जयस के द्वारा जो समाजिक रूप से जो काम आप लोगों के द्वारा किये जा रहे है वह अनुकरणीय हैं। परन्तु विशेष रूप से नशा खोरी बंद हो ऐसे कार्य भी समाज हित में करने की जरूरत बताया है। 

         इस अवसर पर जयस के सुनील चौहान, भारत चौहान, आकास के बिसनसिंह चौहान, थानसिंह भयडिया, राजूसिंह डावर, पातालसिंह चौहान, अंतरसिंह रावत, चेतनसिंह इश्किया, राजूसिंह डावर आदि कार्यकता उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |