Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

मंत्री एवं सांसद ने किया माड्यूलर ओटी एवं डे-केयर पेलियेटिव वार्ड का शुभारंभ
13, Mar 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी
     जिला चिकित्सालय बड़वानी के लिए शनिवार का दिन सौगात भरा रहा। इस दिन प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल एवं क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित माड्यूलर ओटी, डे-केयर पेलियेटिव वार्ड, पीजी लेक्चर हाल का लोकापर्ण किया, साथ ही कैंसर रोग निदान एवं उपचार शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान मुम्बई के प्रसिद्ध कैंसर चिकित्सक डाॅ. दिनेश पेडारकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएस सैत्या सहित अन्य चिकित्सक, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
     माड्यूलर ओटी का शुभारंभ के पश्चात उसका निरीक्षण करते हुए जनप्रतिनिधि द्वय ने विश्वास व्यक्त किया कि, इस आधुनिक संसाधनों से युक्त ओटी बन जाने से अब गरीबों का आपरेशन और सुविधाजनक एवं कुशलता से हो सकेगा। 
     चिकित्सको ने बताया कि, डे-केयर पेलियेटिव वार्ड के शुभारंभ हो जाने से अब ऐसे रोगी जो निःसहाय है, उनके घर में कोई केयर करने वाला नहीं है। ऐसे वृद्धजनों को यहाॅ पर भर्ती कर उपचारित किया जा सकेगा।
किया कैंसर रोग निदान शिविर का शुभारंभ
     केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल एवं सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने जिला चिकित्सालय में लगे कैंसर रोग निदान एवं उपचार शिविर का भी शुभारंभ किया। इस दौरान बम्बई के प्रसिद्ध कैंसर चिकित्सक डाॅ. दिनेश पेंडारकर ने अतिथियों को कैंसर रोगियों के उपचार की पद्धतियों से अवगत कराया। साथ ही जिला चिकित्सालय में प्रारंभ किए गये कैंसर रोगियों के उपचार की सुविधा से लाभान्वित हो रहे रोगियों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस दौरान डाॅ. पेंडारकर ने जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर अगामी 2 माह में जिला चिकित्सालय में सिकलसेल एनीमिया का विशेष शिविर लगाकर स्थानीय रोगियों को उपचारित करने की भी बात कही। इस पर अतिथिद्वय उन्हें आश्वस्त किया कि इस कार्य में जो भी मदद की आवश्यकता होगी, वे उसे उपलब्ध करायेंगे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |