Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

कोरोना से बचाव हेतु ग्रामों में चलाया जा रहा है जनजागरूकता अभियान
07, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी
     शहरी क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण की आहट कुछ कम जरूर हो गई है, परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर गुरूवार को प्रशासनिक टीम ग्राम मोरतलाई, टमली पहुंची। जहां उन्होंने कोरोना संक्रमण और इससे बचाव हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया।   अनुविभागीय अधिकारी पानसेमल सुमेरसिंह मुजाल्दे, तहसीलदार राकेश सस्तिया, खेतिया थाना प्रभारी संतोष साँवले अपनी टीम सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। 
    इस दौरान उन्होने ग्राम में संक्रमित व्यक्ति एवं उसके परिवार से चर्चा कर उन्हे उचित सलाह भी दी। संक्रमित क्षेत्र में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। ग्रामीणों को परस्पर दूरी बनाए रखने अन्य ग्रामों के लोगों से भी संपर्क ना बनाने की सलाह देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमित होने पर खेतिया कोविड-केयर सेंटर पर इलाज कराये। साथ ही ग्रामीण स्तर पर समितियां बनाकर ग्रामीणों से आव्हान किया किया सभी के सहयोग से हम निश्चित ही कोरोना को हरा सकते है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |