Tuesday, 20 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

केंद्र सरकार से शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर डाक टिकट और चंद्रशेखर आजाद की जन्म स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की उठी मांग
23, Jul 2023 3 years ago

image

शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर जोबट कांग्रेस कार्यालय से वाहन रैली निकाल कर चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा को किया नमन

माही की गूंज, जोबट।


          शहीद चन्द्रशेखर आजाद की रविवार को 117 वी जयंती मनाई जा रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस जिला महासचिव सुरपाल अजनार के नेतत्व में जोबट कांग्रेस कार्यालय से विशाल वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें सर्वप्रथम जोबट में आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने इस रैली का शुभारंभ जोबट से किया वही टंट्या भील की मूर्ति पर भी माल्यार्पण रैली निकली गई जहां देश भक्ति के गीतों के साथ चन्द्रशेखर आजाद अमर रहे, भारत माता की जय के नारे कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए। इसी के साथ चन्द्रशेखर आजाद नगर में आज अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म जयंती पर सैकड़ों कार्यकर्ता जोबट से बाईक रैली के माध्यम से आजाद कुटिया पहुचे जहाँ पर चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प माला अप्रित कर चन्द्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे लगाए। वहीं जिला महासचिव ने आजाद को नमन कर राज्य सरकार और केंद्र सरकार शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर डाक टिकट और चंद्रशेखर आजाद की जन्म स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हजरी अजनार, वरिष्ठ नेता आराम पटेल, नॉवेल काका रघु पण्डित, सरदारसिंह, अजनार, दिलीप बारिया, फ़िरोज़, आदिल शेख, आनंद शाह, हमीद, विशाल अरोड़ा राजेश जैन, सहित स्थानीय नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |