Saturday, 04 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |

वृद्धा आश्रम की लक्ष्मी बाई को डॉ. सोलंकी ने दिया नवजीवन
25, Feb 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी
     व्यवसायिक स्वास्थ्य सेवाओं के इस दौर में भी ऐसे चिकित्सक सेवाभावी मौजूद हैं जो चिकित्सक के रूप में ली गई शपथ और मानवीय संवेदनाओं के पैरोकार माने जाते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं निजी चिकित्सा सेवाओं से जुड़े एमडी मेडिसिन डॉ. एमएस सोलंकी की जो वंचित वर्ग की निशुल्क चिकित्सा के लिए जाने पहचाने जाते हैं तथा आशाग्राम ट्रस्ट के चिकित्सा सेवा प्रकल्प के सहयोगी भी है। 
     डॉ. एमएस सोलंकी ने अपना घर वृद्ध आश्रम आशा ग्राम निवासी श्रीमती लक्ष्मी बाई जो कि वयोवृद्ध है की चिकित्सा के दौरान पाया कि उनके पेट में फ्ल्यूड की समस्या है। जिस पर उन्होंने वृद्धा को आशा चिकित्सालय में भर्ती कर उसके पेट से साडे 4 लीटर पानी निकाल कर वृद्धा को नवजीवन प्रदान किया व अब प्रतिदिन आशा ग्राम पहुंचकर मरीज का फॉलो भी ले रहे हैं। 
     ट्रस्ट के सचिव डॉ शिवनारायण यादव ने बताया, आज के दौर में ऐसे सेवाभावी चिकित्सकों को देखकर मन में सुकून का भाव आता है की इस भीड़ में ऐसे भी सेवाभावी चिकित्सक मौजूद है जो गरीबो के लिये निःशुल्क सेवा प्रदान कर रहे है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |