Wednesday, 25 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

ग्रामवासियों की शिकायत के बाद भी आज तक नही हटाई शराब की दुकान, आसपास के रहवासी परिवार हो रहे परेशान
Report By: खलील मंसूरी 01, May 2023 3 years ago

image


माही की गूंज, उदयगढ।

         उदयगढ मुख्यालय पर शासकीय  शराब  की देशी-विदेशी दोनो दुकान खण्डाला रोड पर संचालित है। उक्त दुकान के आसपास रहवासी मकान होकर दुकान गाव के मध्य  मे संचालित की जा रही है।जबकि शराब की दुकान  के करीब 20/40 मीटर की दूरी पर राजस्व कार्यालय, अंशुल विधा मंदिर प्रायवेट स्कुल तथा मुस्लिम समाज की मस्जिद आदिम जाति सेवा सहकारी समिति फॉरेस्ट विभाग आईटीआई बैंक ऑफ बड़ौदा का कयोसक सेंटर के अलावा मेडिकल स्टोर एलीजेंशी एकेडमिक प्रा ईवेट शाला भी है। जहाॅ पर स्कूली बालक बालिका ओ का आना जाना बना रहता है साथ ही पालकगण भी सुबह शाम  अपने बच्चो शाला छोडने व घर पर ला ले जाने का इसी मार्ग व शराब की दुकान से होकर गुजरना पडता है। शराब की दुकान पर आये दिन लोग शराब पीकर झगडा फसाद करते है। जिस पर इस मार्ग परआने जाने वाले राहगीरो को व, जबकि शिवराज सिंह सरकार ने आते बंद करवा दिए हैं फिर भी अंग्रेजी शराब दुकान और दुकान देसी शराब के सामने बिठा कर पिलाना कितना गलत है आसपास  के रहवासी लोगो को काफी परेशानी होती है और शराबी लोग आपस मे पत्थर बाजी कर  झगडते है तो उनको भी असुरक्षा होकर भय बना रहता है। जिसके लिए ल शराब की दुकान के आसपास रहने वाले समस्त रहवासियो  तथा इस मार्ग  पर स्कूल  के बालक बालिक ओ के पालकगणो व सर्व समाज के लोगो ने सामुहिक हस्ताक्षर अभियान  चलाकर शराब की दुकान व गोडाउन तत्काल हटाने के लिए  ग्राम पंचायत उदयगढ मे आवेदन दिया गया था।

         जिस पर सरपंच ने ग्राम पंचायत उदयगढ मे विधिवत दिनाक 27/01/2023 बैठक आयोजित कर देशी विदेशी शराब  दुकान व गोडाउन हटाने के लिए ठहराव प्रस्ताव क्रमाक 8 के तहत पारित कर प्रतिलिपि जनपद अध्यक्ष  के नाम जनपद उदयगढ को प्रेषित  की गई। वही उक्त ठहराव प्रस्ताव की प्रति के आधार पर शराब की दुकान व गोडाउन   खन्डाला रोड  से हटाने का मामला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुर्व विधायक नागरसिह चौहान व जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल जी चौहान भाजपा जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजु मुवेल हिंदू युवा जनजाति के मंडल अध्यक्ष प्रकाश जमरा के माध्यम से जिला कलेक्टर  राघवेन्द्र सिह के पास भी पहुचाॅ।

          बताया जा रहा है कि, कलेक्टर राघवेन्द्र सिह ने दुकान व गोडाउन रहवासी ईलाके से हटाने के लिए निर्देश भी दिए थे। परन्तु ठेकेदार ने अपनी मनमानी से उक्त  दुकान आज तक नही हटाई।

          ग्राम उदयगढ के नगरवासियो ने पुन: माग की है कि  उक्त  शराब की दुकान व गोडाउन तत्काल हटाई जाकर पिडित व आम जनता को व बालक बालिकाए व महिलाओ  को सुरक्षा प्रदान करे, वर्ना जन आन्दोलन किया जायेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |