Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

13 मई को संपन्न होने जा रहे चुनाव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु सेना का फ्लैग मार्च
11, May 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

           लोकसभा चुनाव हेतु झाबुआ-रतलाम-अलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 13 मई को लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। क्षेत्र में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। इसी तारतम्य में आम्बुआ थाने पर सेना के अधिकारियों व जवानों ने कस्बे में भरी दोपहर में फ्लैग मार्च निकाला।

            लोकसभा क्षेत्र झाबुआ-रतलाम हेतु 13 मई को मतदान होना है। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला चुनाव अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में समस्त थाना क्षेत्र में स्थित मतदान केदो पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस सेना को तैनात किया जा रहा है। आम्बुआ पुलिस थाने पर भी सीआरपीएफ 148 डी कंपनी की बटालियन भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई के मार्गदर्शन में पुलिस तथा सेना के जवानों ने शुक्रवार को भरी दोपहरी में तेज गर्मी के बीच आम्बुआ तथा समीप ग्राम बोरझाड़ में फ्लैग मार्च कर यह संदेश दिया कि मतदाता बगैर किसी भय डर के मतदान करें तथा बांधा पहुंचाने का प्रयास करने वालों की खैर नहीं है। फ्लैग मार्च को नागरिकों ने बड़े कौतूहल से देखा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |