Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

8.57 लाख करोड़ रुपए के घोटाले, जिनमे से अधिकांश गरीब कल्याण की योजना में
03, Sep 2023 2 years ago

image

प्रदेश गरीबी में देश में नीचे से चौथे पायदान पर, प्रति व्यक्ति आय में हम नीचे से 6टे पायदान पर

देश का सबसे गरीब जिला अलीराजपुर- प्रदेश महासचिव सकलेचा

माही की गूंज, रतलाम।

          प्रदेश कांग्रेस महासचिव तथा आरोप पत्र समिति के उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने आरोप लगाया कि, भाजपा शिवराज सरकार के 18.6 वर्ष के कार्यकाल में लगभग 8.57 लाख करोड रुपए के घोटाले हुये तथा सर्वाधिक घोटाले गरीब कल्याण की योजनाओं में हुए। सकलेचा ने कहा कि, माफियाओं से मिलीभगत कर सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं में हितग्राही की संख्या को दो से तीन गुना बढ़ाकर बताया और करोडो की राशि का गोलमाल किया। सकलेचा ने कहा कि, 15 अगस्त के भाषण में शिवराज ने प्रदेश मे 5.30 करोड़ रुपए से ज्यादा गरीब तथा 1.36 करोड़ रुपए से अधिक को गरीबी से मुक्त बताया। इस अनुसार प्रदेश मे गरीबों की संख्या 6.66 करोड़ से ज्यादा थी, जो वर्तमान संभावित आबादी 8.5 करोड़ की 80% है। सकलेचा ने कहा कि, 6.66 गरीब हितग्राहियों के मान से राशन बांटा गया, संबल कार्ड बने, आयुष्मान कार्ड बने, पोषण आहार बांटा गया, मध्यान्ह भोजन दिया गया, स्कूली बच्चों को साइकिल, गणवेश, पुस्तके, छात्रवृत्ति दी गई, कृषकों को बीज-खाद व उपकरण दिए गए, दिहाडी मजदूर की कल्याण योजनाएं में राशि दी गई, अस्पतालों में दवा खरीदी गई, आंगनबाड़ियों को पैसा दिया गया और सब मे जमकर फर्जीवाडा हुआ, लोकायुक्त और पुलिस मे प्रकरण दर्ज हुए। 

          सकलेचा ने कहा कि, कितना विरोधाभास है कि, नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार प्रदेश में 36.65% गरीब है, तथा यह आबादी ढाई करोड़ है और गरीबी के हिसाब से हम देश में नीचे से चौथे पायदान पर है और अलीराजपुर देश का सबसे गरीब जिला है। इससे यह स्पष्ट है कि, प्रदेश में हितग्रहियो की संख्या को दो से तीन गुना बढ़कर पिछले 18.6 वर्ष में 8.57 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया गया।

प्रति व्यक्ति आय हम 6टे स्थान पर

          सकलेचा ने कहा कि, प्रति व्यक्ति आय मे हम देश मे नीचे से 6टे पायदान पर है। 1.8 करोड दिहाडी मजदूर को प्रतिदिन 217.8 रुपए मजदूरी मिलती है, जो देश मे सबसे कम है। जबकि केरल मे 726.8 रुपए है। प्रदेश का जीवनान्क, आनंदम और मानव संसाधन का स्तर देश का न्यूनतम है। गरीब और अमीरों की खाई खतरे के निशान से ऊपर है। जिससे बेरोजगारी और महंगाई ने कानून व्यवस्था को बदहाल कर दिया है। प्रतिवर्ष 10 से 20% की दर से अपराध बढ़ रहे है। शिवराज 18.6 वर्ष तक बहुमत की सत्ता में रहने के बाद गरीबों की कल्याण की बात कह कर गरीबों का मजाक कर रहे हैं। उन्होंने शिवराज से अनुरोध किया कि गरीबों को हथियार बनाकर उपयोग न करें।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |