Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कलेक्टर ने मोटर बोट के माध्यम से देखा नर्मदा के बढ़ते हुये जल स्तर को
27, Aug 2020 5 years ago

image

 माही की गूंज, बड़वानी 

    नवागत कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने गुरूवार को मोटर बोट के माध्यम से नर्मदा नदी के बढ़ते हुए जल स्तर से जलमग्न हो रहे क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर उपस्थित एसडीएम एवं तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान डूब प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगो से भी चर्चाकर उन्हें तत्काल डूब क्षेत्र से बाहर जाने की समझाईस दी । जिससे किसी प्रकार की जन - धन हानि न होने पाये । 

कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने गुरूवार को राजघाट पहुंच मार्ग पर जलमग्न हुई पहली पुलिया का निरीक्षण करते हुुुए मोटर बोट के माध्यम से मुख्य नदी की धारा तक पहुंचकर जलमग्न हो रहे मंदिर एवं अन्य संरचनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होने मौके पर उपस्थित एसडीएम सुश्री अंशु जावला एवं तहसीलदार राजेश पाटीदार को निर्देशित किया कि नर्मदा के सतत बढ रहे जल स्तर के मददेनजर इस क्षेत्र में घूमने आने वाले लोगो की गतिविधियों पर बेरियर लगाकर रूकवाया जाये, जिससे अंजाने में कोई जन - धन हानि न होने पाये । 

इस दौरान राजघाट के कुकरा में रह रहे कुछ लोगो के उपस्थित होने पर कलेक्टर ने उन्हे समझाया कि वे अविलम्ब डूब क्षेत्र से बाहर चले जाये, जिससे कोई जन - धन हानि न होने पाए

ज्ञातव्य है कि, नर्मदा का जल स्तर वर्तमान में 130 मीटर से उपर चला गया है। इस जल स्तर मे सरदार सरोवर के पूर्ण भराव अनुसार 8 मीटर का और इजाफा होना है। जिसके कारण राजघाट पहुंच मार्ग पर निर्मित दो पुलियाएं गत वर्ष के समान इस वर्ष भी जलमग्न हो जायेंगी ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |