Wednesday, 09 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

वेब सीरीज तांडव पर बढ़ रहा विवाद
21, Jan 2021 5 years ago

image

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
माही की गूंज, रतलाम/जावरा 
     शहर के आंटियां चौराहे पर करणी सेना व पशुराम सेना के कार्यकताओ ने वेब सीरीज तांडवो के विरोध में नारे लगाते हुए, रैली निकालकर जावरा एसडीएम कार्यालय पहुचे, जहाँ पर जावरा नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि, देश मे वेब सीरीज तांडव में हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाकर सनातन धर्मालंबियों को अपमानित किया व उनको ठेस पहुचाई, इसका कृत्य बार-बार बॉलीवुड में बैठे लोगो द्वारा जानबूझकर किया जा रहा है जिसे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। 
तांडव वेब सीरीज के 2 सीन पर विवाद
     वेब सीरीज में भगवान शिव के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है। दरअसल, शो में एक्टर मोहम्मद जीशान विवेकानंद यूनिवर्सिटी यानी वीएनयू में पढ़ने वाले एक छात्र का किरदार निभा रहे हैं। एक सीन में जीशान यूनिवर्सिटी में एक नाटक का मंचन कर रहे होते हैं, नाटव में वे शिव बने हैं। उनके हाथ में त्रिशूल रहता है। उनके बगल में दूसरा किरदार नारद मुनि का रहता है। नारद मुनि का किरदार निभा रहे व्यक्ति से "शिव जी" पूछते हैं कि आजकल हमारी लोकप्रियता कम क्यूं हो रही है। भगवान शिव का किरदार निभा रहे जीशान से नारद मुनि कहते हैं कि प्रभु कुछ सेंसेशनल सा ट्वीट कीजिए। जैसे कॉलेज के सारे विद्यार्थी देशद्रोही हो गए हैं। आजादी-आजादी के नारे लगा रहे हैं। तब भगवान शिव का किरदार निभा रहे जीशान कहते हैं वॉट द फ़... इसपर छात्र हूटिंग करने लगते हैं।
    वही वेब सीरीज के एक ओर सीन में डिनो मोरेया अपनी पत्नी से कहते हैं कि, जब एक छोटी जात का आदमी एक ऊंची जात की औरत को डेट करता है, तो वो बदला ले रहा होता है। सिर्फ उस एक औरत से सदियों के अत्याचारों का। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |