Wednesday, 17 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

हिन्दू युवा जनजाति संगठन की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
19, Jul 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर
      हिन्दू युवा जनजाति संगठन अलीराजपुर की जिला स्तरीय बैठक खट्टली के महादेव मन्दिर में सम्पन्न हुई। बैठक प्रारंभ करने से पहले संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप चौहान ने दीप प्रज्वलन कर माँ भारती को माल्यर्पाण कर नमन किया, उसके पश्चात् प्रदेश उपाध्यक्ष बीरबल डडुवे, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश मण्डलोई, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर ने युवाओ के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का माल्यर्पाण कर नमन किया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए बताया कि, हिन्दू युवा जनजाति संगठन एकमात्र ऐसा सामाजिक संगठन जो हमेशा समाज की बात करता है और कही भी ग्रामीण क्षेेत्र में किसी प्रकार कि समस्या हो तो संगठन के माध्यम से आवाज उठता है। ईसाईयो के खिलाफ हर ग्रामीण क्षेत्रो में युवाओ को जागरूक होने की आवश्यकता है संगठन में युवाओ को ज्यादा से ज्यादा जोडना चाहिए। चौहान ने बताया कि, आज गाँव में अवैध चर्च बनाकर आदिवासी समाज के लोगो का इलाज के नाम पर लालच देकर मजबूर कर धर्मांतरण कर ईसाई बनने का काम चला रहा है। 
      बैठक में 23 जुलाई शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म जयंती के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि, हिन्दू युवा जनजाति संगठन ने ईसाई धर्मातरण के विरूद्व एक अभियान के तहत गाँव-गाँव में हनुमान मन्दिर पर जाकर हर मंगलवार व शनिवार को हनुमान पाठ करेगा। 
      बैठक का संचालन कट्ठीवाडा ब्लाॅक उपाध्यक्ष गणेश पटेल ने किया व आभार जिला उपाध्यक्ष संमरथ पचाया ने मना। बैठक में जिला संगठन मंत्री प्रकाश जमरा, जिला सह संगठन मुकाम पटेल, जिलाध्यक्ष रोशन पचाया, जिला उपाध्यक्ष मगन चौहान, मगन मजुाल्दा, समरथ पचाया, अनूप डावर, जिला महामंत्री सुरेश डावर, हरिश कलेश, मुकेश अजनार, जिला महासचिव कालुसिंह रावत, जिला प्रवक्ता सुरेश सस्तिया जिला मंत्री रणजीत बघेल, उमेश भूरिया, पारसिंह चौहान, मगल कनेश्, राजेन्द्र बघेल, कोेषाध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला कार्यालय मंत्री नरेन्द्र भिण्डे, जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त तोमर, खटट्ली मडल अध्यक्ष दिनेश जमरा, उपाध्यक्ष रितेश डावर, कोषाध्यक्ष जेतुसिंह डावर, आम्बुआ मडल अध्यक्ष लालु मजुाल्दा, उपाध्यक्ष नारायण रावत, मडल महांमत्री ओमप्रकाश सिसोदिया, मडल मंत्री दीपक बामिनया, आजादनगर ब्लाॅक उपाध्यक्ष भावेश आखडिया, जोबट मडल अध्यक्ष अमन मण्डलोई, उपाध्यक्ष मौसम डावर, सोरवा मडंल अध्यक्ष अमित जमरा, ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेन्द्र तोमर, उपाध्यक्ष गणेश पटेल, अलीराजपुर ब्लॅाक अध्यक्ष जुवानसिंह डडुवे, नानपुर मडल अध्यक्ष मुकाम पटेल, आमखुंट मडल अध्यक्ष गजेन्द्र डावर, चादपुर मडल अध्यक्ष हरीश भिण्डे, उपाध्यक्ष लिदार चौहान, बडी सिर्दी मडल अध्यक्ष मकेश तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |