Wednesday, 19 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से ले जाई जा रही 23 लाख की बीयर जब्त
31, Dec 2022 3 years ago

image

वर्ष के खत्म होने से पहले पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप

माही की गूंज, रतलाम।

        वर्ष 2022 की आखरी रात से पहले पुलिस ने अवैध रूप ट्रक से ले जाई जा रही 23 लाख रुपए कीमत की अवैध बीयर जपत की है।  पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से न केवल अवैध बीयर वरन बीयर परिवहन करने में उपयोग लाए जा रहे ट्रक को भी बरामद कर लिया है। रतलाम पुलिस ने इस माह यह दूसरी बड़ी कार्रवाई शराब माफियाओं के खिलाफ की है। 

        बिलपांक थाना टीआई ओपी सिंह ने बताया, देर रात सूचना मिली थी कि बिलपांक के पास के टोल नाके पर से अवैध बीयर से भरा ट्रक गुजरने वाला है। इस सूचना के बाद पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए टोल नाके पर चैकिंग शुरू की। रात करीब तीन बजे एक आयशर ट्रक आता हुई दिखाई दिया। ट्रक की चैकिंग की तो उसमें पीछे के हिस्से में भूसा भरा हुआ था। अंदर जांच करने पर बीयर की पेटियां भरी मिली। पुलिस ने ट्रक के साथ दो आरोपियों में नूर मोहम्मद खान पिता गुल मोहम्मद खान (39) निवासी सुखेड़ा थाना सादलपुर जिला धार और मोहिन खान पिता नूर मोहम्मद खान (17) निवासी सुखेड़ा थाना सादलपुर जिला धार मिले। इन्हें हिरासत में लेकर पूरे ट्रक की तलाशी लेने पर उसमे बीयर की पेटियां पाई गई। ट्रक को जब्त कर थाने ले जाकर गिनती की गई। गिनती में 900 पेटी केन बीयर पाई गई जिसकी कीमत 23 लाख रुपए है। पुलिस को जब्त हुवे ट्रक से 900 पेटी केन बियर (पॉवर 10000 सुपर स्ट्रांग बीयर) कुल मात्रा लीटर 10 हजार 800 लीटर,कीमती 23 लाख 76 हजार, एक अशोक लीलैंड का आईसर ट्रक कीमती 25 लाख, 40 नग लसन के भूसे से भरे कीमत 4 हजार रुपए जप्त किया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |