Saturday, 03 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन |

कुरैशी दम्पति पवित्र उमराह यात्रा के लिए हुवे रवाना, समाजजनों ने स्वागत कर दी विदाई
21, Aug 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर /जोबट।

        पवित्र उमराह यात्रा पर जाने वाले अलीराजपुर जिले के जोबट निवासी मो. फारुक कुरैशी एवं उनकी पत्नी मेहमुदा बी शनिवार शाम को उमराह यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुस्लिम समाजजनो सहित विभिन्न समाजजनो ने उनका हार-फूल मालाओ से स्वागत कर भावभीनी विदाई दी। उल्लेखनीय है कि, कुरैशी दम्पति जोबट से सडक मार्ग होते हुए मुंबई मे हवाई जहाज के माध्यम से 21 अगस्त को सऊदी अरब के मक्का-मदीना शहर पहुंचेगे। जहां पर वह पवित्र उमराह यात्रा की सम्पूर्ण धार्मिक प्रकिया के अरकान अदा करेंगे। इस दौरान समाजजनो ने यात्रियो से पवित्र स्थल मक्का-मदीना मे भारत देश एवं मप्र मे खुशहाली, अमन-चेन, सामाजिक सौहार्द की दुआएं करने की गुजारिश की गई। 

        उल्लैखनीय है कि, विगत दो वर्ष से कोरोना काल के चलते पवित्र हजयात्रा व उमराह यात्रा पर भारत सरकार एवं सऊदी अरब सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। इस वर्ष दोनो देश द्धारा पवित्र हजयात्रा व उमराह यात्रा के लिए किसी तरह की पाबंदी नही लगाई गईं है। नगर व जिले से इस वर्ष बडी संख्या मे मुस्लिम समाजजन उमराह यात्रा पर जा रहे है। उमराह यात्री अलग-अलग तिथियो मे उमराह यात्रा हेतु मुंबई से रवाना होंगे। शनिवार को जिले से उमराह यात्रियो का पहला जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन नईम मिर्जा, सरफुद्दिन शेख, हाफ़िज़ कुरैशी, फेज़ल कुरैशी, हाजी मेहबूब कुरैशी, बारीक़ कुरैशी, शौकत कुरैशी, हाजी हमीद कुरैशी, समीर कुरैशी, जफर कुरैशी, शकुर कुरैशी, शाहरुख़ कुरैशी,मनवर कुरैशी, सिद्दीक, टीपू आदि ने पवित्र यात्रा पर जाने वाले कुरैशी दम्पति को मुबारकबाद देते हुए विदाई दी। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |