Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

धन्नालाल-पन्नालाल ने अपने मृत भाई की दो पुत्रिया होने के बाद भी उनका कोई वारिस नहीं बताकर 420 कर करोड़ों रुपए की जमीन को अपने नाम करने वाले को किया पुलिस ने गिरफ्तार
21, Jul 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी  

फरियादिया  नेहा उर्फ मारिसा शिंदे ने बड़वानी थाने पर लिखित में शिकायत की थी कि, वर्ष 1992 में उसके पिता गेंदालाल की मृत्यु होने पर नेहा और उसकी बहन पूजा के हिस्से  की  करोडो रुपए की जमीन को उसके चाचा धन्नालाल एवं पन्नालाल ने तत्कालीन तहसीलदार को झूठी जानकारी देकर  गेंदालाल का कोई वारिस नहीं है इसलिए यह जमीन दोनों भाई पन्नालाल और धन्नालाल के नाम कर दी जाए।  जबकि वास्तविक में मृतक गेंदालाल की दो पुत्रियां है जिनकी जिस समय पुत्री पूजा 6 वर्ष की  एवं मारिसा (नेहा) 7 वर्ष की थी, और उनके पिता के हक़ की जमीन की वास्तविक मालिक थी जो संपूर्ण जांच पर से 26 जून 2020 को पन्नालाल, धन्नालाल एवं जयंत शिंदे के खिलाफ धारा 420 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध किया था, उस समय आरोपी जयंत शिंदे का भाई कोरोना पॉजिटिव होने के कारण परिस्थितियों का लाभ उठाकर पन्नालाल फरार हो गया था एवं उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जो पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल ने फरार आरोपी पन्नालाल को गिरफ्तार करने के लिए टीआई राजेश यादव को निर्देशित किया था, यादव ने अपनी टीम के आरक्षक विजय रावत ,बलवीर, महिला आरक्षक रेशम, अंतर, योगेश को गिरफ्तारी के लिए रवाना किया।  पुलिस टीम ने लगातार मेहनत कर आरोपी पन्नालाल जो खरगोन के एक गांव में छिपा हुआ था वहां से उसे  गिरफ्तार किया, गिरफ्तार कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने इसे जेल भेज दिया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |