Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

असामाजिक शरारती तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति
01, Sep 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        तहसील की प्रसिद्ध देवस्थल भूमि संभू माता मंदिर के समीप स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को असामाजिक शरारती तत्वों द्वारा खंडित कर दिया हैं। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों को इसका पता चला तो पूरे क्षेत्र में रोष फैल गया। हिंदू संगठनों एवं ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन से धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।

        गुरुवार सुबह जब गांव के लोग मंदिर पहुंचे तो हनुमान जी की मूर्ति को खंडित पाया इसकी सूचना पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। धार्मिक भावना आहत होने पर थांदला सहित देवीगढ़ एवं आसपास अन्य इलाकों के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

        उधर सूचना मिलते ही एसडीओपी रविंद्र कुमार राठी थाना प्रभारी कौशल्या चौहान एवं तहसीलदार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। 

         हिंदू संगठन एवं ग्रामीण बोले, अगर जल्द से जल्द आरोपी पकड़े नहीं गए तो पूरे जिले में बड़ा प्रर्दशन किया जाएगा। हिंदू संगठन एवं ग्रामीणों ने मांग की है कि, जिन लोगों ने भी हनुमान जी की मूर्ति को खंडित की है उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे जल्द से जल्द डाला जाए। हिंदू संगठन एवं ग्रामीणों को समझाते हुए एसडीओपी ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की बात कही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |