Tuesday, 26 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

फर्जी तरीके से दूसरी बार वोटिंग करने से पहले पकड़े गए युवा
25, Jun 2022 3 years ago

image

प्रत्याशियों की मतदान निरस्त कर गिनती करने की मांग

माही की गूंज, थांदला।

        त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 जनपद पंचायत थांदला के अधीन मतदान केंद्र 119 प्राथमिक विद्यालय रुंडीपाड़ा पर ग्राम पंचायत जुलवानिया बड़ा पर मतदान के अंतिम समय में फर्जी तरीके से दोबारा मतदान करने आये कुछ युवाओं को पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जाता है कि, ये युवा पहले मतदान कर चुके थे व फिर से मतदान करने आये थे लेकिन वहाँ खड़े सरपंच पद के उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं ने पहचान लिया व पुलिस की सहायता से मतदान करने से पहले ही उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। 

        यहाँ खड़े सरपंच पद के प्रत्याशियों ने बताया कि, यहाँ की नामावली में भी अनेक त्रुटियां है कुछ नाम पहले थे जो उनकी जानकारी के आभाव में काटे गए है। वही 12 वर्ष की नाबालिग के नाम जोड़े हुए है वही कुछ लोगों के नाम वार्ड 8 व 9 दोनों में है जिन्होंने भी डबल वोटिंग की है। कुछ लोगों ने तो अन्य स्थानों पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तक लिया हुआ है। उनका कहना है कि, ऐसे डबल वोट डालने वालों के खिलाफ निर्वाचन आयोग सख्त कार्यवाही करें व उनके द्वारा डालें गए मतपत्रों को हटाकर गिनती की जाए।

        बता दे कि, जुलवानिया बड़ा में 7 प्रत्याशी सरपंच के लिए खड़े हुए है वही यहाँ 5 वार्ड के कुल 672 मतदाता है जिसमें से 552 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया है।

हर हाल में होगी गिनती, प्रत्याशियों की शिकायत पर भी करेंगे कार्यवाही- निर्वाचन अधिकारी

        थांदला ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अनिल भाना ने स्पष्ट किया है कि, ऐसी कोई घटना उनकी संज्ञान में नही आई है। वही जो दूसरी बार वोट डालने आये थे उन्हें वोट डालने से पहले ही पकड़ लिया गया है। वही सभी उम्मीदवारों के कार्यकर्ता वहाँ मौजूद है जो स्वयं मतदाताओं को पहचान रहे है। वही मतदान केंद्र पर उनकी पहचान के आधार पर ही वोट डालने दिया जा रहा है इसलिए यह आरोप निराधार है। फिर भी यदि किसी उम्मीदवार को कोई समस्या है तो वह अवगत करवाये उनकी शिकायत पर उचित कार्यवाही की जाएगी लेकिन निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदान स्थल पर वोट की गिनती की जाएगी उसे प्रभावित करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |