Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

MP से पकड़ा गया TMC नेता की हत्या का आरोपी, इस जिले में रह रहा था मजदूर बनकर
Report By: अजय राज केवट 28, Jul 2023 3 years ago

image

गिरफ्तार कर आरोपी को बंगाल पुलिस ले गई अपने साथ

माही की गूंज, शाजापुर। 

          पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या के मामले में बंगाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम गुरुवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर पहुंची। वो यहां से एक आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक आरोपी शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र में मजदूर बनकर रह रहा था।

          आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बता दें कि, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पंचायत चुनाव के पहले आद्रा शहर के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और उनके सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी गई थी। इस मामले में टीएमसी नेता की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ था। पश्चिम बंगाल पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को पहले ही हिरासत में चुकी है।

शाजापुर से पकड़ा गया आरोपी

           इसी मामले में जब पुलिस को एक आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश पुलिस के शाजापुर जिले में मिली तो टीम ने यहां पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और उसके बाद ट्रांजिड रिमांड पर उसे पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गई। हालांकि इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी आधिकारिक तौर पर कहने से बचते दिखे।

           वहीं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने भी फिलहाल सिर्फ इतना बताया कि, बंगाल पुलिस एक आरोपी को यहां से गिफ्तार कर रवाना हुई है। एसपी यशपाल सिंह के मुताबिक 2008 में मालेगांव विस्फोट के मामले में शाजापुर का नाम सुर्खियों में आया था। यहां से दुपाड़ा के कई लोगों को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया था।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |