Sunday, 06 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

भूखा न रहे कोई अपना, साकार हो रहा सपना
Report By: अजय राज केवट 31, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, शाजापुर
      क्या बात कही है कहने वाले ने कि, भूख से बड़ा "मजहब "ओर रोटी से बड़ा "ईश्वर "कोई हो तो बता देना मुझे भी "धर्म" बदलना है। वर्तमान समय में इस मानव त्रासदी कोरोना महामारी में हम बात कर रहे है उस यूनियन संघ की जो अपने हक अधिकार के लिए पैरवी करने में पीछे नहीं हटता है, जिसे हम वकील कहते है। ये अभिभाषक हेल्प ग्रुप जो प्रतिदिन 100 से अधिक भोजन पैकेट वितरित करते है। शाजापुर अभिभाषक संघ द्वारा एक माह से अधिक समय से नि:शुल्क भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय जिला अस्पताल शाजापुर ट्रॉमा सेंटर में शाजापुर अभिभाषक संघ के वकीलों द्वारा रोजाना भोजन के 100 पैकेट से अधिक वितरित किए जा रहे है । जिससे मरीजों एवं उनके साथ आने वाले परिजनों को नि:शुल्क  भोजन वितरण किया जा रहा हैं। उक्त ग्रुप जो कि अभिभाषक संघ शाजापुर के नाम से है जिस का संचालन अभिभाषक एजाजुद्दीन मेव द्वारा  किया जा रहा है।
      श्री मेव ने वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए कहा कि, "जिन्दगी है कि गुज़रती जा रही है और इंसान है कि जीने का समान जुटा रहा है।" लेकिन आज दो चीजों की आवश्यकता बहुत जरुरी है पहला की उपचार इलाज दूसरा भोजन रोटी समय पर मिल जाए तो इस कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) में जिया जा सकता है, शाजापुर में भोजन ओर उपचार दोनों अब समय पर मिल रहा है उक्त ग्रुप में अभिभाषकों के साथ अन्य समाजसेवीयो द्वारा भी योगदान दिया जा रहा है। मानव सेवा रूपी कार्य जिसका एक मात्र उद्देश्य "भूखा न रहे कोई अपना, साकार हो रहा सपना" की तर्ज़ पर निरंतर जारी है। उक्त मानव सेवा कार्य में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अनिल आचार्य, संजय पटोंदा, आशुतोष श्रीवास्तव लाला सहित सभी अभिभाषकगण प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सेवाएं दे रहे है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |