Sunday, 08 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

वार्डवासियों ने जलाया नपा अध्यक्ष व सीएमओ का पुतला
22, Mar 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, शुजालपुर
     शुजालपुर सिटी स्थित शीतला नगर कॉलोनी के वार्ड नंबर 9 में आज वार्ड के रहवासियों ने वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ एवं वार्ड पार्षद का पुतला दहन किया ओर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि, रोड नहीं तो वोट नहीं, जब तक हमारा रोड नहीं बन जाएगा तब तक हम वोट नहीं करेंगे, पहले रोड फिर वोट याद रहे।
     वार्ड नंबर 9 में आस्था स्कूल के पास से गुजरने वाला मुख्य मार्ग अपनी दशा पर आंसू बहा रहा है, गर्मी के मौसम में भी वहां आधा किलोमीटर के मुख्य मार्ग पर तलैया जैसी स्थिति बनी हुई है, जो कि बद से बदतर स्थिति में पहुंच चुकी है जहां से आम आदमी का आना जाना तो दुश्वार है। छोटे बच्चे भी नहीं निकल सकते हैं और हमेशा इस रोड से आते-जाते समय बच्चे गिरकर घायल हो जाते हैं। इस समस्या से कई बार वार्ड वासियों ने वार्ड पार्षद व नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत  कराया लेकिन चुनाव के बाद किसी ने भी यहां दोबारा आकर झांकना उचित नहीं समझा। इसलिए आज वार्ड वासियों ने मीडिया कर्मियों के सामने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ ओर वार्ड पार्षद का पुतला जलाया और सभी महिला-पुरुषों ने एक सूत्र में कहा कि, रोड नहीं तो वोट भी नहीं, पहले रोड उसके बाद वोट।
     इसके संबंध में जब हमने नगरपालिका के सीएमओ से बात करना चाही तो उन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया। इस अवसर पर वार्डवासी विष्णु शर्मा, रोहित जाटव, राहुल जाटव, कैलाश, सुनील शर्मा, शैलेन्द्र सिसोदिया आदि वार्ड के महिला-पुरुष मौजूद थे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |