Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

हजारों की भीड़ ने एक सुर में कहा मुस्कान के हत्यारों को फांसी हो
Report By: अजय राज केवट 29, Aug 2021 5 years ago

image

हिंदू जागरण मंच ने फांसी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
माही की गूंज, शाजापुर।
      आज दोपहर पश्चात सिटी के रायकनपुरा स्थित बजरंग अखाड़ा से हजारों की संख्या में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने एकत्रित होकर हाथों में भगवा झंडे और तख्तियां लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए, ग्राम नरोला हीरापुर कांड में मृत मुस्कान के हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम में ज्ञापन अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रकाश कस्बे को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि, पकड़े गए आरोपियों पर धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, जबकि पास्को एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, आपराधिक साजिश, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराएं बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही प्रकरण के शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मामले में धाराएं नहीं बढ़ाने से प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। घटना से जुड़े अपराधियों के नाम प्रकरण में जोड़े जाना चाहिए। ग्राम नरोरा में 70 फ़ीसदी आबादी मुस्लिम में ऐसे में यहां पुलिस चौकी की स्थापना की जाना चाहिए। गांव के चौक में स्थित अवैध ओटले को तोड़ा जाना चाहिए, साथ ही अपराधियों की संपत्ति एवं निर्माण को ध्वस्त किया जाना चाहिए। 
      ज्ञापन सौंपने के पहले हजारों की संख्या में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। रतनपुरा चौराहा से होते हुए पचोर मार्ग स्थित तहसील चौराहा पर करीब आधा घंटा मुस्कान के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। हिंदू जागरण मंच द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया, इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक नेशनल हाईवे 41 पर जाम की स्थिति बनी रही। 
      हम अपने पाठको को बता दें कि, ग्राम नरोरा हीरापुर से 22 तारीख की रात को मुस्कान 17 वर्ष घर से लापता हो गई थी। जिसका शव गांव के ही तालाब से 3 दिनों बाद मिला था। तब से ही आरोपियों को फांसी देने की मांग हिंदू संगठन के लोगों द्वारा की जा रही है। ये ही नहीं पूरे जिले में मुस्कान को न्याय को लेकर ज्ञापन भी सौंपे जा रहे हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |