Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

कलेक्टर श्री पुष्प ने ली आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, जिले में लगा 10 दिन का कोरोना कर्फ्यू
Report By: साहिल अगवान 17, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मंदसौर 
     जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अब जिला प्रशासन ने 10 दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। शुक्रवार शाम छह बजे से शुरू होने वाला कोरोना कर्फ्यू अब 26 अप्रैल सुबह 10 बजे तक चलेगा। जिले में बीते चार दिनों में ही 415 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है और हालात खराब होते जा रहे हैं।
     इसके चलते प्रदेश लंबे समय के लिए संपूर्ण कोरोना कर्फ्यू घोषित किया गया है। इससे पहले जिले में शुक्रवार से सोमवार तक लॉकडाउन के साथ ही प्रतिदिन बाजार खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया गया था। परंतु इसके बाद भी कोराना की चेन टूट नहीं पा रही है बल्कि जिले व शहर में कोरोना के मरीज प्रतिदिन औसत 100 से भी अधिक हो गए है।
     वहीं कोराना के कारण मृत्यु दर में भी काफी इजाफा हो चुका है। ऐसे में गुरूवार को मध्य प्रदेश शासन द्वारा निर्देश जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में आने वाले दिनों के लिए लंबे कोराना कर्फ्यू के निर्देश दिए गए हैं।शुक्रवार को कलेक्टर मनोज पुष्प ने जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की। जिसमें कोराना की चेन तोड़ने के लिए ही 26 अप्रैल सुबह 10 बजे तक 10 दिन के लंबे कोराना कर्फ्यू का निर्णय लिया है।
     इस कोरोना कर्फ्यू में केवल आवश्यक वस्तुओं को ही छूट प्रदान की गई है जिसमें औद्योगिक इकाइयों, मेडिकल स्टोर, दूध डेयरी, सब्जी विक्रेताओं, घर-घर जाकर दूध वितरण करने वालों को ही छूट रहेगी।
जिले में गुरुवार रात में आई रिपोर्ट 123 कोरोना संक्रमित मिले थे। जिले में एक्टिव केस 519 हो गए है। 14 अप्रैल को मंदसौर जिले में एक्टिव केस 458 थे। 15 अप्रैल को मंदसौर जिले में एक्टिव केस की संख्या 519 हो गई थी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |