Thursday, 18 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? |

अवैध शराब जप्त, 3 मामले हुए दर्ज
25, Jun 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, मंदसौर

    आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के निर्देशन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर मंदसौर मनोज पुष्प के निर्देशन में  जिला आबकारी अधिकारी सीपी सांवले के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह डामोर द्वारा ग्राम सीखेड़ी में अवैध मदिरा के ठिकानों पर सघन दबिश दी गई। कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से लगभग 1 हजार 250 लीटर महुआ लहान और 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, च के तहत कुल 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त की गई मदिरा एवं नष्ट किए गए महुआ लहान का अनुमानित बाजार मूल्य 65 हजार रुपए है। उक्त कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षक कैलाश शर्मा, आबकारी आरक्षक योगेंद्र बामणिया, होमगार्ड के जवान अर्जुन सिंह, किशोर , रणजीत देवड़ा एवं बद्रीलाल आदि उपस्थित थे। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |