Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

शामगढ़ थाना क्षेत्र में पिता ने अपने बेटा और बेटी के साथ की आत्‍महत्‍या
Report By: साहिल अगवान 04, Mar 2024 2 years ago

image

मृतक के पास से मिला एक सुसाइड नोट

माही की गूंज, मंदसौर।

          शामगढ़ थाना अंर्तगत ग्राम रुंडी में एक पिता ने दो बच्चों के साथ फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमे गांव के राजू बंजारा व अन्य द्वारा पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने का जिक्र है और तीन-चार माह से परेशान करने का जिक्र भी है। गरोठ एएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर है।

           शामगढ़ थाना अंर्तगत चंदवासा चौकी के ग्राम रुंडी निवासी प्रकाश बंजारा मोटरसाईकल पर घूमकर कंबल बेचता है। वह दक्षिण भारत के राज्यों सहित महाराष्ट्र में जाते रहते थे। रविवार रात को भी वह कंबल बेचकर आया था और सोमवार को आत्महत्या कर ली।

राजू द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र

           मृतक ने पहले अपनी पुत्री सुमन व पुत्र आकाश को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकाया और बाद में खुद ने भी आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। गरोठ एएसपी, गरोठ एसडीओपी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सुसाइड नोट में मृतक ने गांव के ही राजू बंजारा और उसके परिवार पर आरोप लगाया है कि उसने मेरी पत्नी के साथ अभद्रता की थी और कपड़े फाड़ दिए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। राजू कहता है कि, मेरे पास पैसे हैं मैं पैसे से पुलिस को खरीद लूंगा। इसके अलावा लगातार राजू द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |