Tuesday, 25 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला |

विधायक धाकड़ ने ली कोरोना व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक
22, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मंदसौर/गरोठ
     कोरोना महामारी का प्रभाव तेज हो रहा है। इस समय हमें सतर्कता की जरूरत है, हम घरों से बेवजह बाहर न निकले, मास्क लगाए, शारीरिक दूरी सहित सभी नियमों का पालन करें। कोरोना से डरने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत है, जनता के सहयोग से हम सभी मिलकर कोरोना को हर हाल में हराएंगे। यह बात विधायक देवीलाल धाकड़ ने बुधवार को गरोठ रेस्ट हाउस पर कोरोना की रोकथाम के संबंध में रखी गई बैठक में कहीं। 
बैठक में विधायक धाकड़ ने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों से एक-एक बिन्दू की जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान में कोरोना के मामलो की क्षेत्र में क्या स्थिति है, इस पर रोकथाम लगाने के लिए हमें क्या करना चाहिए आदि पर जोर दिया।
     विधायक ने कहा, हम सबको मिलकर जनता के बीच काम करना है, उनकी समस्याओं को हल करना है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग की भी हम अपेक्षा करते है। हमे हर तरह की व्यवस्था अपने क्षेत्र में करनी है, जिससे हमें मंदसौर तरफ देखने की जरूरत न पड़े। इस संकट की घड़ी में हर तरह के सहयोग के लिए मैं तैयार हू। इस समय क्षेत्र में किसी भी तरह की धन राशि आवश्यक होती है तो मैं विधायक निधि से राशि दे सकता हू। श्री धाकड़ ने चर्चा के दौरान अधिकारियों से जाना कि विधानसभा क्षेत्र में ऑक्सीजन और रेमडीसीविर इंजेक्शन की क्या व्यवस्था है। अगर किसी तरह की व्यवस्थाओं में समस्या है तो अवगत कराएं शासन हर तरह की मदद के लिए तत्पर है।
     श्री धाकड़ ने अधिकारियों को बताया कि, सामाजिक संस्थाएं कार्य करने के लिए तैयार हैं। हमारे क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था हो कि हमें मरीजों को अन्य जगह पर जाने की आवश्यकता ना पड़े। स्थिति ज्यादा ही गंभीर होने पर ही हम उन्हें अन्य स्थानों पर रेफर करे। गरोठ और भानपुरा चिकित्सालय में आइसोलेशन के लिए नवीन वार्ड स्थापित हो। बेड़ो की संख्या बढ़ाई जाए और भोजन पानी जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं आइसोलेशन वार्ड में सुनिश्चित हो। मरीजों को किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े। सीएमओ को निर्देश दिए गए कि मरीजों को भोजन की व्यवस्था में कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। दूध हल्दी वाला संतुलित भोजन सभी मरीजों को उपलब्ध हो। नगर में मुख्य रूप से सफाई का ध्यान रखा जाए गरोठ भानपुरा दोनों जगह प्रतिदिन सैनिटाइजेशन का कार्य हो।
     स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि, होम क्वारंटाइन लोगों का प्रतिदिन फीडबैक लिया जाए, आवश्यक दवाएं उन्हें उपलब्ध करवाए। विधायक श्री धाकड़ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उम्र के मान से आपका नंबर आने पर वैक्सीन जरूर लगवाए। अधिकारियों से कहा कि, वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। वैक्सीन की कमी न हो इसके लिए लगातार डिमांड भेजते रहे। अस्पताल में आयुष एवं एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति के भी प्रयास किए जा रहे है। कोविड केयर सेंटर पर आने वाले मरीजों के लिए भोजन और साफ पानी की व्यवस्था लगातार बनी रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनी रही तो जनता को सहूलियत भी मिलेगी और कोरोना के इस संकटकाल से हम जल्द ही निजात पा सकेंगे। बैठक में गरोठ एएसपी, एसडीएम, एसडीओपी, गरोठ टीआई, तहसीलदार, जप सीईओ एवं सभी बीएमओ उपस्थित थे।
गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान
     कोरोना को हराने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। इसी पर विशेष ध्यान देने पर विधायक देवीलाल धाकड़ ने बैठक में जोर दिया। विधायक श्री धाकड़ ने निर्देश देते हुए कहा कि, सभी गांवों में ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि लोग अपना बचाव कर सके।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |