Tuesday, 25 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला |

कोरोना के साए में मना ईद का त्योहार, नमाज में की कोरोना के खात्मे की दुआ
Report By: साहिल आगवान 15, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, भानपुरा (मंदसौर)
     जहा पिछले वर्ष कोरोना की पहली लहर के साए में ईद का त्योहार मनाया गया था, वही इस वर्ष भी कोरोना कर्फ्यू के बीच देश भर में ईद का त्योहार मनाया गया। आमतौर पर इस दिन मस्जिदों को सजाया जाता है, लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। हालांकि इस बार कोरोना कर्फ्यू के चलते ये रौनक थोड़ी फीकी पड़ गई। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से न तो लोग गले मिल सकें और न ही मस्जिद जाकर नमाज अदा कर पाए। इस बार की ईद ज्यादातर लोगो ने अपने घरों में ही मनाई और गरीब लोगों की मदद कर खुशियां मनाई। घर मे पढ़ी गयी नमाज में इस महामारी से निवारण की दुआ की गई। कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए देश में कोरोना कर्फ्यू तो कही लॉकडाउन लागू है और मस्जिदों समेत तमाम धार्मिक स्थल बंद हैं। इसीलिए शहर काजी इमरान अली द्वारा लोगों से घर पर ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की थी इसलिए लोगों ने घर पर नमाज अदा की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |