Friday, 27 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

कृषि विभाग की कार्यवाही, बीज, उर्वरक व कीटनाशक दवाई अमानक पाए जाने पर, 11 फर्मों के लाईसेंस किए निरस्त
31, Jul 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन

             कृषि विभाग के मैदानी अमले और गठित दलों द्वारा समय-समय पर जिले की कई फर्मों से खाद, बीज व कीटनाशकों के नमूने लिए गए। नमूनों की रिपोर्ट आने के पश्चात विभाग के बीज अनुज्ञापन अधिकारी द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किए गए थे। सूचना पत्र के जवाब में फर्मों द्वारा प्रस्तुत किए गए कारणों को अमान्य करते हुए बीज अनुज्ञापन एवं कृषि उप संचालक एमएल चौहान ने अधिनियम 1966 एवं बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 के नियम एवं 15(क)(स) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बीज और उर्वरक के लाईसेंस निलंबित कर दिए है। उप संचालक श्री चौहान ने बताया कि, इस वर्ष जिले में विभिन्न फसलों में बीजों के 289 नमूने लिए गए थे, जिनमें 191 मानक और 7 अमानक पाए गए, जिन्हें सूचना पत्र जारी करने के पश्चात लाईसेंस निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा 231 नमूनें उर्वरक के लिए गए थे, जिसमें 193 मानक और 12 अमानक पाए गए। इसी तरह कीटनाशकों के 56 सैंपल लिए गए थे। इसमें 24 मानक पाए गए और 5 अमानक। कारण बताओ सूचना पत्र जारी होने के बाद लाईसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की गई।

इनके हुए लाईसेंस निरस्त 

    कृषि विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि, नमूने अमानक स्तर के पाए जाने पर लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई है। इनमें झिरन्या के हर्ष ट्रेडर्स, पंडित कृषि समाधान केंद्र बिस्टान, न्यू रानी कृषि सेवा केंद्र बमनाला, निखिल इंटरप्राईजेस बैड़िया, योगेश ट्रेडर्स बैड़िया, अनिल एग्रो एजेंसी बड़वाह, धाड़िया कृषि कल्याण केंद्र नांद्रा, चोपड़ा ट्रेडर्स नांद्रा, दुर्गा कृषि सेवा केंद्र धरगांव, सन्नी प्रेस्टीसाईड झिरन्या एवं कुंज ट्रेडर्स मंडलेश्वर के लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |