Monday, 02 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

पिछले 24 घंटे में 2 नए पॉजिटिव मरीज
01, May 2020 6 years ago

image

माही की गूंज खरगोन। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा आज हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए है। इस तरह अब कुल 73 मरीज कोरोना से संक्रमित है। इनमें 22 स्वस्थ्य, 7 की मृत्यू तथा 44 स्थिर है। शुक्रवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में 2 नेगेटिव मरीज की रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है। यहां 595 नेगेटिव रिपोर्ट की संख्या हो चुकी है। जबकि 136 की रिपोर्ट आना अभी भी शेष है। पिछले 24 घंटे में जिले से 22 सैंपल भेजे गए है। कुल भेजे गए सैंपलों की संख्या 818 हो गई है। लिए गए सैंपल में 8 रिजेक्ट कर दिए गए है। जिले में 14 कंटेनमेंट एरिया है। होम क्वारटांइन पूर्ण कर चुके व्यक्तियों की संख्या 17592 है। जबकि अभी भी 18936 व्यक्ति होम कोरेनटाईन में लिए गए है। डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में तालाब चैक निवासी 46 वर्षीय पुरूष आटा चक्की चलाता है, जो किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। इन्हें कल ही इंदौर रेफर कर दिया गया था। वहीं पत्थर दलाल क्षेत्र के 38 वर्षीय पुरूष के परिवार में पूर्व में एक महिला मृतक है तथा इनके परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव है। ये इन्हीं के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |