Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

खरगोन रेड झोन से ओरेंज झोन में आया, कमिश्नर व आईजी ने की समीक्षा
01, May 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन

  राहत की बात है कि, खरगोन रेड झोन से ओरेंज झोन में आ गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई सूची में भी खरगोन को ओरेंज झोन में दर्शाया गया है। जबकि खरगोन से लगे हुए जिलें इंदौर, खंडवा और बड़वानी जिले अभी भी रेड झोन में ही है। इंदौर संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने आज जिले का भ्रमण किया और स्वामी विवेकानंद में समीक्षा बैठक भी की। संभागायुक्त श्री त्रिपाठी और आईजी श्री विवेक शर्मा खरगोन आते ही सबसे पहले कंटेनमेंट एरिया में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोविड केयर सेंटर भी देखा। कमिश्नर व आईजी ने चावला बिल्डिंग से प्रवेश कर तालाब चैक, छोटी मोहन टॉकीज, संजय नगर भी पहुंचे। इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद सभागृह में गेहूं उपार्जन के अलावा केंद्रीय बिंदू कोरोना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील पांडेय, जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा, एएसपी जितेंद्रसिंह पंवार, सिविल सर्जन डॉ. राजेश जोशी, डॉ. रेवाराम कोसले, थाना प्रभारी ललितसिंह डांगूर उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |