Sunday, 24 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

राज्यपाल की उपस्थिति में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
16, Feb 2024 2 years ago

image

सिकलसेल एवं टीबी की बीमारी के उन्मूलन के लिए सभी मिलकर प्रयास करें- राज्यपाल

माही की गूंज, खरगोन।

       सिकलसेल एनीमिया की बीमारी अनुवांशिक होती है और यह आदिवासी समाज में बहुतायात में पायी जाती है। इसी प्रकार आदिवासी समाज में टीबी के मरीज भी अधिक संख्या में पाये जाते हैं। इन बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाकर इनका उन्मूलन करने की आवश्यकता है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा। यह बातें राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज 16 फरवरी को खरगोन में खरगोन-बड़वानी सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर सुशीला देवी उमराव सिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कही। 

          इस कार्यक्रम में खरगोन-बड़वानी सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, रतलाम-झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर, धार-महु सांसद छतरसिंह दरबार, खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बेतुल-हरदा सांसद दुर्गादाश उईके, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, पानसेमल विधायक श्याम बर्डे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सिकलसेल एनीमिया के मरीजों को दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। 


          राज्यपाल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि, जहां दीन दुखियों की सेवा की जाती है मैं वहां अवश्य जाता हूँ। इस क्षेत्र के सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा अपनी माता के द्वारा प्रारंभ किये गए संस्थान के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जनसेवा का अच्छा काम किया जा रहा है। इस शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। रक्तदान एक सर्वोत्तम दान है जो दूसरे की जान बचाने के काम आता है। रक्तदान करने से शरीर में खुन की कमी नहीं होती है। अतः युवा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए आगे आएं। 

           कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल द्वारा सिकलसेल के मरीजों को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया और रक्तदान करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। 

खरगोन कलेण्डर का अनावरण

          कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा तैयार किये गए खरगोन जिले के कलेण्डर का विमोचन किया। इस कलेण्डर में खरगोन जिले के एतिहासिक एवं पर्यटक स्थलों को दर्शाया गया है। 

धनुष बाण के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किया गया

          कार्यक्रम में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा राज्यपाल पटेल को पारंपरिक जैकेट पहनाकर वीरता का प्रतिक धनुष बाण स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। कार्यक्रम में अरविंदो हॉस्पीटल इंदौर के चैयरमेन डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि, इस शिविर में उनके संस्था के चिकित्सकों द्वारा सिकलसेल, थायराईड, एनीमिया के साथ ही केंसर जांच की भी व्यवस्था की गई है। उनकी संस्था द्वारा बच्चों में सिकलसेल एनीमिया की पहचान के लिए कोमल स्पर्श नाम से एक अभियान भी प्रारंभ किया गया है। उनके संस्थान द्वारा घर-घर जाकर कैंसर जांच का अभियान भी चलाया जा रहा है। 

राज्यपाल के खरगोन आगमन पर हुआ स्वागत

           राज्यपाल मंगुभाई पटेल के खरगोन के सुखपुरी हेलीपेड पहुंचने पर सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |