Monday, 02 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

जिले में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
26, Jan 2024 2 years ago

image

कलेक्टर श्री शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली

माही की गूंज, खरगोन।

         प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जिले में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय खरगोन के डीआरपी लाईन में आयोजित मुख्य समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  

         कार्यक्रम में विधायक बालकृष्ण पाटीदार, पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, राजेन्द्र राठौर, परसराम चौहान, खरगोन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक चन्द्रशेखर सोलंकी, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुलाब सिंह मिश्रा, अपर कलेक्टर जेएस बघेल, श्रीमती लक्ष्मी गामड़, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्वाति मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पुरूषोत्तम पाटीदार अन्य गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रातः तिरंगा झंडा फहराया गया तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन किया गया। 


         मुख्य समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कलेक्टर शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम दिया गया संदेश पढ़कर सुनाया। इसके पश्चात आसमान में शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गये। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इसके पश्चात कलेक्टर शर्मा ने परेड की सलामी ली। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, होमगार्ड के जवानों, एनसीसी के केडेट्स, स्काउट गाईड, वन विभाग, शौर्य दल की सदस्यों एवं अश्वरोही दल द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस के जवानों द्वारा हर्ष फायर किये गये। इसके पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।     

         मुख्य समारोह में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक व जैविक खेती तथा मिलेट मिशन पर, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जनजातीय क्षेत्र की संस्कृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में विकास, वन विभाग द्वारा वन्य प्राधी संरक्षण, नगर पालिका खरगोन द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी की सेवाओं, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा युवाओं को रोजगार एवं पशुपालन विभाग द्वारा 1962 नंबर पर काल कर घर पहुंच चलित पशु उपचार की सुविधा पर यातायात पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली गई। मुख्य समारोह में क्रिएटिव पब्लिक स्कूल गोपालपुरा, आदित्य विद्या विहार खरगोन, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल खरगोन, महर्षि विद्या मंदिर खरगोन, कन्या शिक्षा परिसर खरगोन, संस्कार इंटरनेशनल बडगांव के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।


         कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में शानदार मार्च पास्ट के लिए जुनियर वर्ग में एनसीसी गर्ल्स को प्रथम, एनसीसी बॉयज को द्वितीय एवं स्काउट गाईड को तृतीय पुरूस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में एनसीसी को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय एवं एनसीसी बोरांवा को तृतीय पुरूस्कार दिया गया। झांकियों में जनजातीय कार्य विभाग की झांकी को प्रथम, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की झांकी को द्वितीय व नगर पालिका खरगोन की झांकी को तृतीय पुरूस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संस्कार इंटरनेशनल को प्रथम, आदित्य विद्या मंदिर को द्वितीय, कन्या हायर सेकेंडरी को तृतीय तथा कन्या शिक्षा परिसर खरगोन, महर्षि विद्या मंदिर खरगोन व क्रिएटिव पब्लिक स्कूल गोपालपुरा को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया।

तीन नये कानूनों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई

         26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआरपी लाईन खरगोन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एवं महिला सुरक्षा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। संसद द्वारा हाल ही में पारित इन तीनों कानूनों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मानवाधिकारों तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पीड़ित केन्द्रित न्याय तंत्र स्थापित करना, जटिल प्रकियाओं के सरलीकरण से आपराधिक न्याय प्रणाली को और सुगम तथा सुलभ बनाना है। मुख्य समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसमें दिए गए संदेश को समझा।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने तिरंगा झंडा फहराया

        26 जनवरी को प्रातः सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रातः 8 बजे कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा ध्वाजारोहण किया गया तथा उपस्थित शासकीय सेवकों द्वारा राष्ट्रगान जन गण मण का गायन किया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |