Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विद्यार्थियों ने निकाली शोभा यात्रा
21, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

        सरस्वती शिशु मन्दिर बमनाला के भैया बहनों द्वारा श्री राम मन्दिर में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विद्यालय से पूरे नगर में शोभा यात्रा चल समारोह के रूप में निकाली गई। जिसमें विद्यालय के समस्त भैय्या बहन, अभिभावक,  संचालन समिति के पदाधिकारी गण, आचार्य परिवार सम्मिलित हुए। प्राचार्य सुबोध परचुरे ने बताया कि, इस शोभा यात्रा में भैय्या बहनों ने अपने घर से ही रामायण जी के विभिन्न पात्रों  का रूप धर कर आये और चल समारोह में सम्मिलित हुए। अयोध्या मे श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण बने इस माहौल ने सारे नगर में उत्साह का वातावरण में और अधिक वृद्धि कर दी। विद्यालय का समस्त स्टाफ़ केसरिया परिधान पहने हुए थे। बहनों ने सर पर कलश लिये थे. ढोल तासे के साथ-साथ सभी पूरे मार्ग में नृत्य करते हुए और भगवान श्री राम जी का जय घोष करते हुए निकलें।

         समारोह में विशेष रूप से विद्यालय के अध्यक्ष भगवानसिंह गिन्नारे, सचिव केदार सोहनी, उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्ष भगवानसिंह गिन्नारे ने बताया कि, 22 तारीख को हम सभी को अपने घर में दीपक लगाना है। वंदनवार सजाना है, रंगोली बनाकर घर पर पताका भी फहराना है। अंत में विसर्जन मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |