Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

नगर गौरव दिवस का भव्य आयोजन
15, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

          14 जनवरी को खरगोन नगर में भव्य गौरव दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंहज़ विधायक बालकृष्ण पाटीदार और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी के सानिध्य में नगर गौरव दिवस का भव्य आयोजन कुंदा नदी के किनारे किया गया। आयोजन में 51 जोड़ों के द्वारा भव्य कुंडा जी की आरती की गई।

         इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि, हर नगर का एक गौरव होता है जिसके माध्यम से हम गौरवित होते हैं। पूर्व वर्षों में भी नगर गौरव दिवस मनाया जाता रहा है किंतु इस वर्ष नगर गौरव दिवस 9 दिवस का मनाया जा रहा है। 

         विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि, मैं पहली बार सपत्नीक अपनी किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यहां जोड़े से आरती की जा रही है। जिस प्रकार संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने के बाद तिल तिल कर कर दिन बढ़ता है। उसी प्रकार हमारे नगर का गौरव प्रतिदिन बढ़ता रहे यही हमारी कामना है। 

         पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा, नगर गौरव दिवस से यह फीलिंग आती है कि हमारा गौरव दिन पर दिन बदना चाहिए। इस अवसर पर नदी में फव्वारा लगाकर एवं भव्य आतिशबाजी की जाकर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उत्कृष्ट कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर सीएमओ निगवाल, स्वास्थ्य अधिकारी से प्रकाश चित्ते, एसडीएम भास्कर गाचले के साथ शहर के गणमान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में जनता उपस्थित थी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |