Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम करिया खेड़ी में आयोजन संपन्न
05, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

         आज खरगोन जिले की महेश्वर तहसील के लाड़वी ग्राम पंचायत की केरियाखेड़ी ग्राम में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम शासकीय कन्या शिक्षा परिसर के मैदान पर आयोजित किया गया।

        कार्यक्रम में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने अपने उद्बोधन में उपस्थित ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी एवं प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं से देश का कितना विकास संभव हो पाया है उसकी जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने फोन के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेकर खुद सशक्त बनने एवं खुद सशक्त बनने पर देश को सशक्त करने का आह्वान किया। सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन हेतु सभी लोग संकल्प लेकर कार्य करें जिससे संपूर्ण भारत वर्ष में यह बीमारी मिटाई जा सके।

     इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा दवाई छिड़काव हेतु ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही क्षेत्र के फल एवं कृषि जैविक उत्पादों का भी प्रदर्शन किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, एनआरएलएम व सहायता समूह द्वारा निर्मित महेश्वरी साड़ी का प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड का वितरण कर टीवी मरीजों के लिए निक्षय मित्र बनाए गए। साथ ही कन्या परिसर में अध्यनरत 450 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

     सहायता समूह द्वारा महेश्वरी साड़ी को निर्मित कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार, ग्राम पंचायत की 80 प्रतिशत आबादी प्रधानमंत्री आवास योजना में कवर है। यहां प्रथम चरण में पात्र 350 हितग्राहियों को शत प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में 10 घंटे कृषि हेतु एवं 24 घंटे घरेलू बिजली प्रदान की जा रही है। नल जल योजना के तहत ग्राम लाड़वी में टंकी निर्माण एवं जल प्रदाय प्रारंभ होकर नियमित प्रदान किया जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत के शेष ग्रामों में भी योजना का कार्य प्रारंभ हो गया है।

      इस अवसर पर कियोस्क कैंप लगाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र हितग्राहियों के केवाईसी भी अपडेट किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अंतर्गत खिलाड़ियों, कलाकारों को भी सम्मानित किया गया एवं योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपनी उन्नति की कहानी मंच से सांझा की। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। 

      इस अवसर पर अतिरिक्त जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, जिला पंचायत सीईओ पुरुषोत्तम पाटीदार, एसडीएम अनिल जैन, जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या एवं अन्य अधिकारी, प्राचार्य, कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

     इस अवसर पर कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में बताया कि, इस यात्रा के तहत 14 रथ जिले में चल रहे हैं जो सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रहे हैं। यात्रा के दौरान शासन की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |