Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

सड़क हादसे में पांच कार सवार यात्रियों की दर्दनाक मौत
18, Aug 2023 3 years ago

image

पुलिस को वाहन में फंसे शव को निकालने के लिए कटर की लेनी पड़ी सहायता

माही की गूंज, पुनासा (खंडवा)।

           बीते गुरुवार-शुक्रवार की दरमीयानी रात पुनासा-सनावद मार्ग पर पुनासा से तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्राम फीफरी रैयत के समीप लगभग 10 बजे कार एवं भारी वाहन क्रमांक एमपी 13 जेडई 2709 एवं कार क्रमांक एमपी 09 डब्लूजी 0293 के बीच आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमे कार सवार सभी 5 यात्रीयो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की भयावहता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि, मृतको के शव को बाहर निकालने में पुनासा पुलिस को कटर का सहारा लेना पड़ा। दुर्घटना में भारत पिता चिंताराम मुकाती (40) निवासी कांकरीया थाना कसरावद, अलकेश पिता तुलसीराम भारुड (36) दोगांवां थाना कसरावद, मनीष पिता ताराचंद वर्मा (26) निवासी दोगांवां थाना कसरावद, पुखराज पिता चरणदास नामदेव (24) निवासी दोगांवां थाना कसरावद, आदित्य पिता अमीत शर्मा (25) निवासी राममन्दिर चौक कसरावद की मृत्यु हो गई। सभी मृतक खरगोन जिले के रहने वाले थे एवं सभी मृतको का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमलसिंह सेंधव द्वारा पोस्टमार्टम किया गया और शव परीजनो के सुपुर्द कर दिए गए।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |