Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

डेढ़ माह से कोरोना संक्रमण से संघर्ष करते हुए अलविदा हुए खड़वा सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदू भैया
02, Mar 2021 5 years ago

image


माही की गूंज, खंडवा डेस्क न्यूज़ 

    8 सितम्बर 1952 में बुराहनपुर जिले के शाहपुर में जन्मे कृष्णकुमार सिंह चौहान व स्व. श्रीमती इंदिरा बाई चौहान के पुत्र क्षेत्र व प्रदेश में नंदू भैया के नाम से मशहूर नंदकुमार सिंह चौहान उर्फ़ नंदू भैया अब हमारे बीच में नहीं रहे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में एअरलिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनके 90 प्रतिशत फेफड़े संक्रमित हो गए थे। मेदांता अस्पताल में आज तड़के श्री चौहान ने अंतिम सांस ली। श्री चौहान की पत्नी का नाम दुर्गेश्री चौहान व उनका एक पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान व दो पुत्रियां भी है। नंदकुमार सिंह चौहान खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद थे। स्व. श्री चौहान के पार्थिव देह को आज दोपहर एयर एंबुलेंस से खंडवा हवाई पट्टी पर लाया जाएगा जहा से बुरहानपुर से अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार उनके गृहनगर शाहपुर में होना संभावित बताया जा रहा है।

6 बार सांसद, 2 बार प्रदेश अध्यक्ष, 2 बार विधायक एवं 2 बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे नंदकुमार सिंह चौहान 

    प्रदेश में एक संवेदनशील नेता को खोया है जो खासकर भाजपाई राजनीती में बड़ी क्षति श्री चौहान के असमय निधन होने से हुई है। भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत शाहपुर नगरपालिका से की थी, वह 1978-80 और 1983-87 तक शाहपुर नगरपालिका अध्यक्ष रहे। इसके बाद वह 1985-1986 में लगातार दो बार बुरहानपुर से विधायक रहे। 1996 में पहली बार, 1998 में दूसरी बार, 1999 में तीसरी बार, 2004 में चौथी बार भी नंदकुमार सिंह चौहान खंडवा संसदीय सीट से जीते और लोकसभा पहुंचे। 2009 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव से हारने के बाद उन्हें पार्टी ने मध्य प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें हटाकर नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। 

    2014 के लोकसभा चुनाव में नंदकुमार सिंह चौहान फिर खंडवा सीट से जीते, इस जीत के साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश भाजपा का फिर से अध्यक्ष बना दिया गया, लेकिन 2018 में उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, ताकि वे अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य कर सकें। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी नंदकुमार सिंह चौहान खंडवा सीट से जीते।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया शोक व्यक्त 

    नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के सभी आला नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री सुहास भगत, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी नंदकुमार सिंह चौहान के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |