Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

मॉ बाघेश्वरी धाम सगूर भगूर से 11 हजार शिवभक्तों के साथ भव्य आस्था यात्रा का होगा आगाज
01, Aug 2023 3 years ago

image

सचिन यादव और अरूण यादव के साथ स्थाई 1100 शिवभक्त भी आस्था यात्रा में लगातार करेंगें पदयात्रा 

माही की गूंज, खरगोन।

        महिष्मति सेवा न्यास के तत्वावधान में बुधवार को मॉ बाघेश्वरी धाम सगूर भगूर से प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सचिन यादव द्वारा प्रातः 8 बजे से 6 दिवसीय आस्था यात्रा की शुरूआत की जाएगी। भगवान भोलेनाथ की भक्ति से ओतप्रोत लगभग 92 किमी से अधिक की यह पदयात्रा कसरावद विधानसभा क्षेत्र के 37 गॉवों से होते हुए नर्मदा किनारे भोईन्दा कठोरा में 11 शिवलिंगी महादेव आश्रम पर दिनांक 7 अगस्त 2023 को समाप्त होगी। इस आस्था यात्रा में पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव भी पूरे समय आस्था यात्रा के साथ पदयात्रा करेंगें। 

        पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सचिन यादव ने उत्साहित होकर बताया कि, मॉ बाघेश्वरी धाम सगुर भगुर से 11 हजार से भी अधिक शिवभक्तों के साथ आस्था यात्रा का भव्य आगाज होगा। इस 6 दिवसीय भव्य आस्था यात्रा में सचिन यादव और अरूण यादव के साथ स्थाई 1100 आस्था यात्री भी लगातार साथ में पदयात्रा करेंगें। बुधवार से सोमवार तक कसरावद विधानसभा क्षेत्र के गॉवों में भव्य आस्था यात्रा के साथ शिवभक्ति की गंगा बहेगी।  

        पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सचिन यादव ने बताया कि, इस भव्य आस्था यात्रा की समस्त मैदानी तैयारियॉ कर ली गई है। इस 6 दिवसीय आस्था यात्रा का मुख्य संदेश बेहतर कल के लिए प्रकृति का संवर्धन और संरक्षण होगा। आस्था यात्रा के दौरान पड़ने वाले सभी 37 गॉवों में 51 त्रिवेणी रोपी जाएगी और वृक्षारोपण भी किया जाएगा। आस्था यात्रा के रात्रि विश्राम स्थलों बिटनेरा, बोरावां, कसरावद, सोनखेड़ी और भोईन्दा में आस्था यात्री शिवभक्तों द्वारा भगवान शिव की स्तुति की जाएगी। भोलेनाथ के भजनों की संगीतमयी प्रस्तुति होगी।  

देवी आराधना और शिव पूजन अभिषेक से होगा आस्था यात्रा का आगाज 

           सचिन यादव ने बताया कि, 11 विद्वान आचार्य और पण्डितों के सानिध्य में सगुर भगुर में मॉ बाघेश्वरी, मोटी माता और भगवान शिव का पूजन अभिषेक कर इस आस्था यात्रा का भव्य आगाज होगा। यह आस्था यात्रा बलखड़िया होते हुए दोपहर में रेहगॉव पहुॅचेगी। यहॉ पर दोपहर भोज के लिए आस्था यात्रा का विराम होगा। पहले दिन लगभग 22 किमी का पैदल सफर तय करते हुए यह आस्था यात्रा अंदड़, मछलगॉव, अदलपुरा बडिया फाटे से होते हुए बिटनेरा पहुॅचेगी। बिटनेरा में आस्था यात्रियों का भोज और रात्रि विश्राम होगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |