Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पटवारियों की किसानों से मिलीभगत आई सामने
Report By: ब्रजभूषण दसौंदी 21, Apr 2023 3 years ago

image

समर्थन मूल्य पर खरीदी के मामले में एसडीएम ने की जांच

दो पटवारी निलंबित तथा 3 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई प्रस्तावित

माही की गूंज, खरगोन। 

         कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा द्वारा बुधवार को झिरन्या मंडी का का निरीक्षण कर संदेह के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को एसडीएम मिलिंद ढोके द्वारा सम्बन्धित किसानों के सम्बंध में जांच की गई। किसानों द्वारा अपने कृषको रकबे में चना फसल बताई गई है तथा उपार्जन केन्द्र भी चना फसल का स्लॉट बुक कराया गया है। जबकि भौतिक सत्यापन अनुसार कृषक अनोखीलाल पिता खडुप्रसाद जाति कलाल, अनिताबाई पति अनोखीलाल जाति कलाल, जावेद पिता अययुब जाति मुसलमान, सलीम पिता अय्युब जाति मुत्तलमान, सौदानसिंह पिता नवलसिंह जाति राजपुत, कैलाश पिता नवलसिंह, भुपेन्द्रसिंह पिता कलाशसिंह जाति राजपुत, प्रदीप पिता गप्पुसिंह जाति राजपुत द्वारा सम्पुर्ण रकबे पर चने की फसल नहीं बोई गई। रकबे में चने के स्थान पर गेहु सरसों आदि की फसल बोई गई है। जबकि इन कृषको को यह ज्ञात था कि, उनके द्वारा धारित भूमि में चना फसल नहीं बोई है। 

         इसके पश्चात भी झिरन्या उपमण्डी में विवेकानन्द विपणत सहकारी संस्था मर्यादित झिरन्या में रबी फसल के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन पर्ची में प्रविष्टि करवाकर चना विक्रय हेतु स्लॉट बुक करावाये गये। वही चना विक्रय किये जाने के लिए चने कि फसल उपार्जन केन्द्र पर लाई गई। इस संबंध में किसानों के विरुध्द दाण्डिक कार्यवाही किये जाने के लिए कृषि विभाग को निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्राम बोरखेडा के पटवारी पवन यादव ने कृषक अनोखीलाल पिता खडु तथा अनिताबाई पति अनोखीलाल के चना फसल की सारा एप्प पर त्रुटिपुर्ण प्रविष्टि की गई है जबकि भौतिक सत्यापन अनुसार चना फसल के रकबे में भिन्नता है।

         इसी प्रकार ग्राम शिवना के पटवारी अब्दुल रजाक कुरेशी द्वारा कृषक जावेद पिता अययुब सलीम पिता अय्युब, सीदानसिंह पिता नवलसिंह जाति राजपुत, कैलाश पिता नवलसिंह, भुपेन्द्रसिंह पिता कैलाशसिंह जाति राजपुत तथा प्रदीपसिंह पिता गप्पुसिंह जाति राजपुत के चना फसल की सारा एप्प पर त्रुटिपुर्ण किए है जबकि भोतिक सत्यापन अनुसार चना फसल के रकबे में भिन्नता पायी गई। 

         अनियमितता के कारण पटवारी पवन यादव और अब्दुल रजाक कुरेशी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इन पर कार्यवाही प्रस्तावित की गई

         एसडीएम ढोके द्वारा की गई जांच में कई जिम्मेदार अधिकारियों की कमी पाई गई। उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। इसमें विवेकानन्द विपणन सहकारी संस्था मर्यादित झिरन्या में चना उपार्जन हेतु सहकारी समिति के प्रबंधक बहादरसिंह डावर, विवेकानन्द विपणन सहाकारी संस्था मर्यादित झिरन्या के उपार्जन केन्द्र पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दिलीप डुडवे को चना विक्रय करने वाले किसानों की वास्तविक जाँच एवं गुणवत्ता के परिक्षण के लिए कलेक्टर द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। विवेकानन्द विपणन सहकारी संस्था मर्यादित झिरन्या के उपार्जन केन्द्र पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी टी.एस. मण्डलोई को निरीक्षणकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया था किन्तु मण्डलोई द्वारा उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण नही किया गया। अतः मण्डलोई के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |