Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

उपमुख्यमंत्री की जयंती के दौरान कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद
01, Apr 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

         खरगोन जिले के बोरांवा में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव की जयंती के दौरान कांग्रेस ने वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। सुभाष यादव की मूर्ति लोकार्पण और प्रदेश स्तरीय किसान सहकारी सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिह सहित प्रदेश प्रभारी जीपी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा और करीब दो दर्जन से अधिक पूर्व मंत्री, करीब 50 से अधिक कांग्रेसी विधायक सहित हजारो कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। सुभाष यादव के पुत्र और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव और प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कसरावद विधायक सचिन यादव की अगुवाई में सुभाष यादव की जंयति पर लंबे समय के बाद खरगोन जिले के बोरांवा में कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ताओं का जमावडा रहा। कांग्रेस के प्रभावी सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानो का कर्जा माफ, प्रदेश की बहनो को 1500 रूपये प्रतिमाह देने और घरेलू गैस सिलेंडर मात्र 500 रूपये मे देने कांग्रेस की सरकार बनने पर बडा आश्वासन देकर चुनावी बिगुल फूंक दिया। भाजपा सरकार को कटघरे में खडा करते हुए कमलनाथ ने जमकर किसान और सहकारी सम्मेलन में प्रहार किये। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जेआईटी इंजीनियर कालेज में सुभाष यादव को श्रद्धांजलि देते हुए केक काटकर सुभाष यादव के कृषि और सहकारी सहित प्रदेश में विकास के योगदान को याद किया। जंयति के अवसर पर शक्कर मील में कमलनाथ दिग्विजय सिह सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओ ने स्वर्गीय यादव की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर सुभाष यादव के सुपुत्र और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव का कहना था की पिताजी  की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पिताजी के बताये मार्ग पर चलने और प्रदेश में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। इधर राष्ट्रीय  कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी जी पी अग्रवाल का कहना था की राहुल गांधी मामले में कांग्रेस कोर्ट जाये ना जाये भाजपा को क्या लेना देना ? राहुल गांधी डरने वाले नही, पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ है। भ्रष्टाचार के मुद्दे राहुल गांधी उठा रहे है इसलिये डराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन देश के लिये शहिद स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पोते और स्वर्गीय राजीव गांधी का बेटा राहुल गांधी डरने वाला नही सडक पर ऊतरकर लडाई लडेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |