Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

मुरम उत्खनन करते 1 जेसीबी, 3 ट्रेक्टर और 4 बड़े हायवा रेत का अवैध परिवहन करते खनिज विभाग ने किए जप्त
25, Feb 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

        गुरुवार रात्रि में खनिज विभाग के दलों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर गस्त करते हुए खनिज अवैध उत्खनन और परिवहन कार्यवाही को अंजाम दिया। खनिज अधिकारी सावन चौहान ने बताया कि, टीम के साथ कसरावद और बड़वाह क्षेत्र में गुरुवार रात में गस्त करते रहे। रात लगभग एक बजे कसरावद क्षेत्र की छोटी कसरावद में मुरम उत्खनन की शिकायत प्राप्त हुई। खनिज अधिकारी सीधे मौका स्थल पर पहुँचे जहां एक जेसीबी मुरम का अवैध उत्खनन कर रही थी। वहीं पर तीन टेक्टर मुरम भरवा रहे थे। टीम ने तत्काल जप्त कर थाना कसरावद की अभिरक्षा में खड़ा करवाया।

        उसके पश्चात खनिज अधिकारी मण्डलेश्वर होते हुए बड़वाह काटकूट की ओर पहुँचे। जहां लगभग तीन बजे ओखलेश्वर मंदिर पर चार बड़े हायवा रेत का ओवरलोडिंग करते हुए पकड़े गए। जिन्हें भी जप्त कर थाना बलवाड़ा की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया। इस तरह खनिज विभाग मुस्तैदी से 1 जेसीबी 3 ट्रेक्टर और 4 हायवा सहित कुल 8 वाहनांे को जप्त किया। कार्यवाही में पकड़े गए वाहनों के विरुद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |