Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

शिवराज सरकार की विकास यात्रा में जिले में होगा 111 कार्यो को होगा लोकार्पण व भूमिपूजन
06, Feb 2023 3 years ago

image

नगर पालिका का 14 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च करने का टारगेट

अब शासकीय कर्मचारी योजनाओं के प्रचार के साथ करेंगे चुनाव प्रचार...?

माही की गूंज, खरगोन। 

            शिवराज सरकार की खरगोन विधानसभा में कालादेवल से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। इसके अलावा जिले की अन्य 5 विधानसभाओं की यात्राएं भी विधानसभा मुख्यालय से प्रारंभ होगी। अगले दो दिनों तक ये विकास यात्राएं नगरीय निकाय में रहेगी। इसके बार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास यात्राएं प्रवेश करेंगी। विकास यात्रा के दौरान नगर पालिका खरगोन में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण के कार्य भी किए जाएंगे। 

            नगरपालिका सीएमओं श्रीमती प्रियंका पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, विकास यात्रा के दौरान 25 फरवरी तक नपा खरगोन के विभिन्न वार्डों में करीब 111 कार्यों में 14 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य करने का टारगेट रखा गया है। विकास कार्यों में सीसी रोड़ नाली निर्माण, टंकी निर्माण सहित अन्य विकास के कार्य किए जाएंगे। 

चिन्हित हितग्राहियों में मिलेगा योजनाओं का लाभ

          जिले में रविवार से 25 फरवरी तक गॉव-गॉव व वार्डों में विकास यात्राएं निकाली जाएगी। विकास यात्राओं के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के ऐसे पात्र हितग्राही जिन्हें मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत योजना से लाभान्वित करने के लिए चयनित किया है, उन्हें विकास यात्रा के दौरान हितलाभ का वितरण किया जाएगा। विकास यात्राओं के दौरान हर गांव और हर वार्ड में व्यक्तिगत लाभ और सार्वजनिक और आधारभूत कार्याें को भी बताया जाएगा। विकास यात्रा का उद्देश्य विकास गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना है। जिले में निकाली जाने वाली विकास यात्राओं के लिए नवागत कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने नगरीय निकायों के लिए यात्रा दिवस प्रभारी व यात्रा नोडल अधिकारी, सहायक दल गठित किए हैं। वहीं जनपद व ग्राम पंचायत स्तर पर भी यात्रा दिवस प्रभारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व पैसा मोबेलाईजर को विकास यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

          वही आमजन में जहन में यह सवाल भी उठ रहा है कि, क्या सरकार अपने कार्यो व योजनाओ के प्रचार-प्रसार के साथ शासकीय कर्मचारियों से चुनाव प्रचार तो नही करवा रही है...? क्योकि अभी अगर किसी कार्य का भूमिपूजन किया जाता है तो चुनाव से पहले उसके पूरे होने की उम्मीद न के बराबर है। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |