Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

बस दुर्घटना के बाद मौके पर तुरंत पहुँचे कलेक्टर एसपी
15, Jan 2023 3 years ago

image

बसों से प्रेसर हॉर्न और ओवर स्पीडिंग के लिए चलेगा चेकिंग अभियान

माही की गूंज, खरगोन।

         रविवार को बड़वाह के बागफल में हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह तुरन्त घटना स्थल पर पहुँचे। इसके बाद वे बड़वाह के सिविल अस्पताल में प्रभावितों से मिले और दुर्घटना की जानकारी ली। कलेक्टर कुमार ने कहा कि, दुर्घटना में मृतकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बसों से प्रेसर हॉर्न और ओवर स्पीडिंग चैकिंग का सघन अभियान चलाया जाएगा। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। 

बागफल के ग्रामीणों का मिला महत्वपूर्ण सहयोग

         घटना के बाद गांव के नागरिकों ने तत्काल सहायता करते हुए फंसे हुए नागरिकांे को निकाला। एसडीएम बीएस कलेश ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचे। यहां के ग्रामीणों ने बस पलटने से घायल हुए नागरिकों को निकालने में उनकी बड़ी भूमिका रही। घटना के कुछ ही समय बाद एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुँच कर प्रभावितों अस्पताल पहुँचाया गया। एसडीएम श्री कलेश ने बताया कि मौके पर 01 की और अस्पताल ले जाते समय 2 की मृत्यु हुई। इसमें निर्मला राजेश मेहर वार्ड 16 सनसिटी के पास जयप्रकाश नगर देवास, रवि राजाराम तीन इमली इंदौर श्रवण राधेश्याम भलाई बोरी सराई हरसूद की मृत्यु हुई है। घटना में कुल 49 हताहत हुए जिसमें 1 की मौके पर तथा 2 की मृत्यु अस्पताल ले जाते समय हुई। 10 प्रभावितों को इंदौर रेफर किया गया। 37 का बड़वाह सिविल अस्पताल में उपचार किया गया। जिनमें से अधिकांश की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |