Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

सांसद, कलेक्टर, समाज सेवक, अधिकारी और पत्रकारों ने पहने दस्ताने और साफ की गंदगी
08, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

         सांसद गजेंद्रसिंह पटेल व कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कुन्दा नदी तट पर दस्ताने पहने और अपने हाथों से नदी की सफाई करने जुट गए। ये सब देख समाज सेवक, अधिकारी और पत्रकार भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने ने भी दस्ताने पहने और कोई गंदगी साफ करने लगा तो को फावड़ा लेकर नदी से गाद, पॉलीथिन और जलकुंभी खींचने लगा। इतना ही नहीं कुछ लोगो ने तगारिया उठाई और ट्रेक्टर ट्रॉली में डालने लगे। ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि लगातार 2 से 3 घंटे तल चलता रहा। इसके बाद साथी हाथ बढ़ाना की तर्ज पर नागरिक पंक्तिबद्ध हुए और ट्रेक्टर तक तगारिया पहुँचाने लगे। 

         इस दौरान सांसद पटेल ने कहा कि, कुन्दा नदी शहर का ह्रदय स्थल है। इस कार्य के लिए सांसद पटेल ने पार्षदगणों से आव्हान किया कि, वे अपने सुझाव दे और उनपर अमल करें। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, एसडीएम ओमनारायण सिंह, नपा सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल, तहसीलदार श्री योगेन्द्र मौर्य, नपा के पार्षदगण, पत्रकारगण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

किसान और प्रजापति समाज मुफ्त में ले जा सकते है गाद

        कलेक्टर कुमार ने नदी अभियान में शहरवासियों से श्रमदान के लिए आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि, श्रमदान के माध्यम से नदी के संरक्षण के प्रति शहर के नागरिकों की चिंता प्रकट होती है। आज से प्रारम्भ हुए यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। इस अभियान में प्रतिदिन विद्यालय, संस्था और समाज विशेष आकर श्रमदान करें। नपा इस कार्य के लिए एक समिति बनाएं जिसका एक नोडल हो। इसमें शहर की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |