Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

रामनवमी पर दंगे का मुख्य आरोपी शमी उल्लाह गिरफ्तार
01, Aug 2022 4 years ago

image

10 केस दर्ज, रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ- पुलिस

माही की गूंज, खरगोन।

        रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद हुए दंगे के आरोपियों में से कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्हीं फरार आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी शमी उल्लाह को खरगोन पुलिस ने खलटाका और बालसमुद के बीच से गिरफ्तार किया है। बता दें कि, दंगे के बाद खरगोन में जमकर बवाल हुआ था। रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद क्षेत्र में आगजनी ओर लूट की घटना भी हुई थी।

        खरगोन पुलिस ने रामनवमी पर दंगे के फरार इनामी आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया है। 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी शमी उल्लाह को खलटांका और बालसमुद के बीच से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी और हिंसा का मुख्य आरोपी शमी उल्लाह के खिलाफ हाल ही में जिला दंडाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने एनएसए वारंट भी जारी किया है।

        बता दें कि, आरोपी 10 अप्रैल को खरगोन शहर में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुए पथराव, आगजनी और हिंसा के बाद से ही फरार था। दंगे के दौरान कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया था।

        एसपी धर्मवीर सिह यादव ने बताया कि, शमी उल्लाह पर 10 अपराध दर्ज हैं। वो दंगे के बाद से फरार चल रहा था।

        हाल ही में जिला दंडाधिकारी ने उसपर एनएसए भी किया था। एनएसए के वारन्ट के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की विशेष टीम ने की है। अब उसे एनएसए के आधार पर जेल भेजा जाएगा। दंगे को लेकर भी आरोपी शमी के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध दर्ज है। उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |