Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

नागरिकों में भय न पनपे- गृहमंत्री डॉ. मिश्रा
27, May 2022 4 years ago

image

जिले में एक एएसपी का पद सृजित होगा, दो नए थाने होंगे स्थापित

माही की गूंज, खरगोन। 

        गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, खरगोन में अब इंटेसिव पुलिसिंग की शुरुआत होगी। खरगोन जिला निमाड़ के मध्य में होने से यहां बटालियन बनाने का प्रस्ताव भी बनाया गया है। इसके अलावा खरगोन जिले में एक अलग से एएसपी पद सृजन किया जाएगा। जिसकी स्थापना सनावद-बड़वाह में होगी। साथ ही खरगोन शहर में बिस्टान नाका और जैतापुर क्षेत्र में दो नए थाने बनाये जाएंगे। वहीं खरगोन शहर में एक सीएसपी की भी पदस्थापना की जाएगी। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा खरगोन भ्रमण पर शुक्रवार की सुबह पहुँचे। यहां उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों से कहा कि विश्वास बहाली एक पक्ष है लेकिन अब लोगों मे भय का माहौल नहीं होना चाहिए। साथ ही जो लोग 10 अप्रैल के घटनाक्रम में शामिल है। उन पर ऐसी कार्यवाही करो कि जनता याद रखे। साथ ही बड़े ग्रुप पर होमवर्क करें। इस माह तक कार्यवाही के प्रमाण दिखने चाहिए।

        बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मवीरसिंह यादव ने खरगोन शहर में शांति बहाली के लिए कई प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खरगोन में सेंस ऑफ सिक्योरिटी की कमी को पूरा करने के लिए शहर में दो अलग थाने बनाने के प्रस्ताव रखे। इंदौर आईजी श्री राकेश गुप्ता ने बटालियन के अलावा 2 थाने एक सीएसपी और एक एएसपी पद तथा कैमरों लगाने के बारे में जोर दिया। दोनों पुलिस अधिकारियों के प्रस्ताव जानने के बाद गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने भोपाल में एसीएस राजेश राजौरा और पीएचक्यू में रेडियो पुलिस प्रमुख झा को शासन स्तर पर एक बैठक कर इस पर अमल करने के निर्देश दिए है। बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, राजेन्द्र राठौड़ और एएसपी मनीष खत्री, एसडीएम मिलिंद ढोके और एसडीओपी रोहित आलावा उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |