Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दंगा प्रभावितों के लिए की अतिरिक्त सहायता की घोषणा
21, May 2022 4 years ago

image

दंगा प्रभावित की बिटिया लक्ष्मी मुछाल के विवाह में वर्चुअली हुए शामिल

माही की गूंज, खरगोन। 

         मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने खरगोन की लक्ष्मी मुछाल के विवाह के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा शुभकामनाएं दीं। उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि दंगा प्रभावित परिवारों को पूरी सहायता सरकार ने की है। अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है। वाहनों की क्षति, सामान की क्षति पर प्रभावितों को अतिरिक्त राशि राज्य सरकार देगी। खरगोन के प्रभारी मंत्री कमल पटेल इस अवसर पर उपस्थित थे। खरगोन की लक्ष्मी का विवाह संबंध गुजरात में हुआ है। मुख्यमंत्री ने वर दीपक संघवी को भी बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया। 

         खरगोन के दंगा प्रभावितों को पूर्व में एक करोड़ 31 लाख 32 हजार 855 रूपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शुक्रवार को घोषित सहायता के अनुपालन में प्रभावितों को अतिरिक्त रूप से 70 लाख 95 हजार रूपए प्रदाय किए जाएंगे।

         मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, इस मांगलिक प्रसंग के अवसर पर वर-वधु सहित सभी बारातियों को मेरी बधाई। ये परिवार अकेला नहीं है। सरकार आपके साथ है। मध्यप्रदेश की जनता भी आपके साथ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, सभी व्यवस्थाएं इस विवाह के लिए की गईं। खरगोन में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था। इस परिवार में बिटिया की शादी के लिए इकट्ठे किए गए सामान की भी लूटपाट हो गई थी। नुकसान करने वालों से वसूली के लिए कानूनी प्रावधान किए गए हैं। सुश्री लक्ष्मी, लक्ष्मी स्वरूप है, इन्हें हमारा आशीर्वाद है। आज बहुत से वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी यहाँ उपस्थित हुए हैं। नवदम्पति को वाशिंग मशीन, एक्टिवा सहित घरेलू उपयोग का सामान दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वधु लक्ष्मी से संवाद किया और कहा, ’’मामा की दुआएं लेती जा... जा तुझको सुखी संसार मिले ..। मैं खरगोन जल्दी आऊँगा।“ इस अवसर पर लक्ष्मी के भाई सतीश से भी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संवाद किया। 

         सतीश ने कहा कि, मैं दंगे की घटना के समय टूट गया था। जनप्रतिनिधियों ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया था। विवाह में हो रहे व्यय की चिंता थी। आज मैं मुख्यमंत्री से बातचीत कर बहुत प्रसन्न हूँ।

         मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुजरात से आए समस्त बारातियों का स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान से गुजरात के भाभर जिला बनासकांठा की सुश्री प्रिया कुशवाह से भी बातचीत की। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, खरगोन पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, पूर्व महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष रंजीत सिंह डंडीर, राजेन्द्र राठौड, कमिश्नर इंदौर डॉ. पवन शर्मा, कलेक्टर खरगोन कुमार पुरूषोत्तम, एसपी धर्मवीरसिंह यादव, जिला पंचायत सीओ दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, एएसी मनीष खत्री, एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी रोहित अलावा सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी विवाह में उपस्थित रहे।

भावुक हुआ परिवार

        मुख्यमंत्री श्री चौहान से बातचीत के समय वर-वधु सहित वधु के मायके के परिजन भावुक थे। लक्ष्मी के माता-पिता नहीं हैं। परिवार में लक्ष्मी के बड़े भाई सतीश और भाभी सपना के अलावा उनके दो बच्चे और छोटा भाई लक्की शामिल हैं। पूरे परिवार के पालन-पोषण का दायित्व सतीश मुछाल ही करते हैं। गत 10 अप्रैल को हुए दंगों में सुश्री लक्ष्मी मुछाल के मकान में उपद्रवकारियों ने सामान भी लूट लिया था। राज्य सरकार की संवदेनशीलता और सहयोग को देखकर बारात में उपस्थित सुश्री लक्ष्मी के परिजन भावपूर्ण शब्दों में मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दे रहे थे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |