Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

पुलिस ने आठ गाय से भरी पिकअप के साथ दो तस्करों को पकडा
Report By: ओ.पी. श्रीवास 16, Jun 2020 6 years ago

image

 माही की गूंज, पंधाना (खंडवा)    

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बोरगांव पुलिस ने आठ गाय से भरी पिकअप के साथ दो तस्करों को पकडा है। जानकारी के अनुसार सोमवार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, पिकअप क्रं.एमपी 42 जी 3571 मे महाराष्ट्र कत्लखाने के लिए गाय की तस्करी हो रही है। चौकी प्रभारी जगदीशसिंग सिंधिया ने बल के साथ हाईवे स्थित मां बागेश्वरी मंदिर के सपीप सुक्ता पुल पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान जब पिकअप को बाहर से देखा तो तस्करों ने अंदर आठ गाय के पैर व मुंह को बुरी तरह रस्सी से बांध ठूंस-ठूंसकर भरा था। और अंदर बंद गाय के उपर गुमराह करने के लिए लसन का भूसा भर रखा था। पुलिस ने पिकअप मे सवार आरोपी मोहित पिता कैलाश (19) निवासी अलीसरखेडा, जिला शाजापुर व गोपाल पिता पप्पू (20) निवासी बावलदा जिला राजगढ को पकडा। इस संबंध मे चौकी प्रभारी जगदीशसिंह सिंधिया ने बताया कि, पिकअप से जप्त गाय को गौशाला भेज दिया गया है और दोनो आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच मे लिया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |